कोलकाता ने इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में शानदार शुरुआत की है। इस सीजन में उसने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें तीन में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। दो बार की चैंपिंयन कोलकाता ने शुक्रवार को पहली खिताब के लिए तरस रही बैंगलोर की टीम को 5 विकेट से हराकर इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की।
दिनेश कार्तिक ने रखी मन की बात, दिल खोलकर की मालिक शाहरुख खान की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस जीत के खुश कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टीम को मालिक शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है। कार्तिक ने कहा, 'शाहरुख खान बोर्ड में शामिल होने वाले टॉप ओनर हैं, जो अपनी टीम और अन्य टीमों के लिए भी शुभकामनाएं देते हैं। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि 'किंग ऑफ बॉलीवुड' क्रिकेट मैच देखना पसंद करते हैं क्योंकि वह खुद एक खेल-प्रेमी व्यक्ति हैं।
शाहरुख लीग में एक हरफनमौला मालिक रहे हैं और यहां तक कि कैरिबियन प्रीमियर लीग (ट्रिनबागो नाइट राइडर्स) और दक्षिण अफ्रीका के टी20 ग्लोबल लीग (केपटाउन नाइट राइडर्स) में क्रिकेट टीमों को खरीदकर कोलकाता टीम के ब्रांड का विस्तार किया है। कोलकाता और सामान्य रूप से खेल के लिए शाहरुख खान के जुनून के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा कि, वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो हार को समझते हैं और इसे सकारात्मक तरीके से लेते हैं।
कार्तिक ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'सबसे पहले, वह कमाल के इंसान हैं। मैंने उनके साथ बहुत कम समया बिताया है। वह एक शीर्ष मालिक हैं और वास्तव में एक बड़े दिल वाला व्यक्ति हैं, जो अपनी टीम और अन्य टीमों के लिए भी शुभकामनाएं देते हैं। वह क्रिकेट मैच देखना पसंद करते हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो खेल से प्यार करते हैं। वह कोलकाता के बारे में नहीं है, और 'हमें जीतने की जरूरत है।' वह एक अच्छा खेल देखना पसंद करते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'वह कोलकाता से बहुत प्यार करते हैं और चाहते हैं कि हम वास्तव में अच्छा करें। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो नुकसान को समझते हैं और सकारात्मक तरीके से उन पर प्रतिक्रिया करते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि उनके जैसा मालिक मिला।'
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।