इंडियन टी-20 लीग के पहले मुकाबले को अगर छोड़ दिया जाए तो अब तक खेले गए मुकाबलों में जमकर रन बरसे हैं। औसतन हर मैच में 170 से 180 रन बन रहे हैं, जिनका आसानी से पीछा भी कर लिया जा रहा है। शुक्रवार को ही कोलकाता और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में 400 से अधिक रन बने।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने की पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद, IPL की कर रहा था बुराई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार तक टूर्नामेंट में 17 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें 5750 रन बने हैं। इसमें अभी तक कुल 219 छक्के लगे हैं। ऐसे में अभी तक किसी खिलाड़ी ने अपनी तरफ सबका ध्यान खींचा है तो वो है कोलकाता के 'आंद्रे रसेल'। रसेल ने 4 मैचों में अब तक 22 छक्के जड़े हैं और 268.83 की स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं।
एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्विटर पर आंद्रे रसेल की बल्लेबाजी के बहाने आईपीएल की गेंदबाजी स्तर पर निशाना साधा। उन्होंने आंकड़ों की मदद से ये बताने की कोशिश की कि PSL का गेंदबाजी स्तर IPL के गेंदबाजी स्तर से बेहतर है।
बतौर पत्रकार 'रसेल ने IPL में 4 मैचों में 22 छक्के लगाए हैं जबकि उन्होंने PSL के तीन सीजन में 18 मैचों 9 छक्के लगाए थे। इसी आंकड़े के दम पर हाशमी ने कहा कि या तो IPL का गेंदबाजी स्तर खराब है या रसेल फीस के मुताबिक छक्के लगाते हैं।
पत्रकार के इस ट्वीट का जवाब देते हुए इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने गेंदबाजों का बचाव करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि 'हो सकता है कि पिचें अच्छी हो? या ग्राउंड छोटे हैं? या वो अच्छी बल्लेबाजी के माहौल में बल्लेबाजी कर रहा हो?, या उसके बल्लेबाजी के समय गेंद रिवर्स नहीं होती हो?
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।