न्यू यार्क इंटरनेशनल ऑटो शो इस साल 17 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले पिछले महीने ही जिनेवा मोटर शो का आयोजन किया गया था, जिसमें तमाम लग्जरी कारों से लेकर इलेक्ट्रिक कारों को शोकेस किया गया था। 3 दिन तक चलने वाले इस शो की खासियत है कि इसमें लग्जरी कार कंपनियों के साथ दुनियाभर के जाने माने रईसों की भीड़ भी जुटती है। वहीं भारत की अपकमिंग एसयूवी ह्यूंदै की वेन्यू का भी इसी मोटर शो में ग्लोबल डेब्यू होगा।
न्यू यार्क इंटरनेशनल ऑटो शो में दिखाई देंगी ये लग्जरी कारें, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
एस्टन मार्टिन वन -77
एस्टन मार्टिन इस बार भी इस मोटर शो में हिस्सा लेने जा रही है। दुनियाभर में ब्रिटिश कार कंपनी एस्टन मार्टिन की कारों दीवाने मौजूद हैं। यहां तक कि जेम्स बांड सीरीज की फिल्मों में भी एस्टन मार्टिन की ही कारें इस्तेमाल की जाती हैं। कंपनी ने सन 2010 में एस्टन मार्टिन वन-77 को लान्च किया था। उस वक्त भारतीय बाजार में इसकी कीमत 20 करोड़ रुपए थी। इस कार खासियत यह थी कि कंपनी ने केवल इस कार की मात्र 77 यूनिट ही बनाई थीं। में एस्टन मार्टिन वन-77 इस कार में कंपनी ने 7312 सीसी का वी12 इंजन लगाया था, जो 750 बीएचपी की पावर 750 एनएम का टॉर्क देता था। वहीं यह कार मात्र 3.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
बुगाती वेरॉन
न्यू यार्क इंटरनेशनल ऑटो शो में बुगाती की कारें भी देखने को मिलेंगी। पिछले दिनों जिनेवा में हुए मोटर शो में बुगाती ने दुनिया की सबसे महंगी कार Bugatti La Voiture Noire को लान्च किया था। इस कार की भारतीय रुपये में कीमत करीब तकरीबन 87.6 करोड़ रुपये है, और टैक्स लगाने के बाद ऑन रोड कीमत इसकी 133 करोड़ रुपये हो जाती है। इस कीमत में करीब 45 करोड़ रुपये का टैक्स भी शामिल है। इस कार में वही इंजन लगा है, जो शिरॉन स्पोर्ट में आता है। इमें 8.0 लीटर का क्वॉड टर्बोचार्ज्ड W16 इंजन लगा है, जो 1500 पीएस की पावर और 1600 एनएम का टार्क देता है। मात्र 2.5 सेकेंड में यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 420 किमी प्रति घंटा है। वहीं बुगाती वेरॉन में 7993 सीसी की इंजन लगा है, जो 1001 बीएचपी की पावर और 1250 एनएम का टॉर्क देता है। इस कार को कंपनी ने सन 2010 में भारतीय बाजार में पेश किया था। उस वक्त इस कार की कीमत 12 करोड़ रुपए थी।
कोनिगसेग एगेरा
न्यू यार्क इंटरनेशनल ऑटो शो में कोइनिगसेग एगेरा आर की शानदार कारें भी शोकेस होंगी। इससे पहले स्वीडिश वाहन निर्माता कंपनी कोइनिगसेग ने हाइपरकार एगेरा को भारतीय बाजार में पेश किया था। इसकी भारतीय बाजार में कीमत 11.5 करोड़ रुपए थी। कंपनी ने एगेरा की बिक्री बढ़ाने और भारतीय बाजार में अपनी पैठ बनाने के लिए इंडिगो एयरलाइंस से जुड़ी कंपनी इंटरग्लोब जनरल एविएशन के साथ समझौता भी किया। एगेरा में कंपनी ने 5.0 लीटर का वी8 इंजन लगाया है, जो 947 बीएचपी की पावर और 1100 एनएम का टॉर्क देता है। लेकिन ज्यादा कीमत होने के चलते एगेरा भारतीय बाजार में कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी। कोइनिगसेग एगेरा आर 418 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से फर्राता भर सकती है।