इंडियन टी-20 लीग सीजन-12 के शुरू होने से पहले किसी ने नहीं सोचा होगा कि विराट की अगुआई में बैंगलोर टीम की शुरुआत इतनी निराशाजन होगी। शुक्रवार को खेले गए 17वें मैच में एक बार फिर बैंगलोर को कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में बैंगलोर की यह पांचवीं हार थी।
आंद्रे रसेल पर फिदा हुए मालिक शाहरुख खान, बना दिया टीम का 'बाहुबली'
इस मुकाबले में कोलकाता ने स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की बदौलत बैंगलोर को 5 विकेट के हारकर सीजन की तीसरी जीत दर्द की। रसेल ने 13 गेंदों में 7 छक्के और एक छक्के की मदद से 48 रन की आक्रामक पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।
रसेल की इस खतरनाक पारी को देख कोलकाता टीम के मालिक शाहरुख खान भी तारीफ करने से नहीं चूके और उन्होंने आंद्रे रसेल की फोटो के साथ ट्वीट भी किया और टीम को बधाई भी दे डाली है। वैसे भी के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सभी टीमों की नींद उड़ा रखी है।
शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'शानदार खेले कोलकाता क्रिस लिन, नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा। टीम के हर खिलाड़ी ने शानदार काम किया लेकिन आप सभी सहमत होंगे कि सारी तारीफ पर ये तस्वीर भारी पड़ेगी!'
Well played boys @KKRiders @lynny50 @NitishRana_27 @robbieuthappa . Each one in the team did so well but you all will agree all words of praise r worth less than this picture... pic.twitter.com/bak2zQ9NqD
इतना ही नहीं शाहरुख खान ने आंद्रे रसेल की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'डगआउट में जो लोग कहते हैं गेम/सेट/और मैच!!! शायद आप अपने क्रिकेट को जानते होंगे लेकिन आप आंद्रे रसेल को नहीं जानते होंगे!!! वाउ यू चैंपियन। मेरे बाहुबली!'
And you guys in the Dugout who said game/set/& match......u may know your cricket but you don’t know @Russell12A !!! WOW u CHAMPION. This calls for Wine my MuscleMan!