फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें इन 5 नई अपकमिंग कारों के बारे में, पढ़ें इनमें क्या होंगे खास फीचर

Sat, 06 Apr 2019 03:48 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 06 Apr 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
know the 5 upcoming cars in india, read the specificaions, features and launching date
maruti suzuki upcoming cars-1

साल 2019 और 2020 ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए गुलजार रहने वाला है। अगर आप नई हैचबैक/सेडान या एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये समय बेहतर है। आने वाली नई गाड़ियां नए सेफ्टी नॉर्म्स और बीएस-6 इंजन के साथ लान्च होंगी। हम बता रहे हैं टॉप 5 अपकमिंग मॉडल्स के बारे में...


 

ह्यूंदै वेन्यू

know the 5 upcoming cars in india, read the specificaions, features and launching date
Hyundai Venue

ह्यूंदै 21 मई को अपनी मोस्ट अवेटिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी लान्च करने वाला है। यह एसयूवी सब-4 मीटर में होगी और क्रेटा से छोटी होगी। हाल ही में वेन्यू की कुछ तस्वीरें लीक हुईं  थीं, जिसमें उसके बारे में कुछ जानकारी हासिल हुई। वेन्यू को ग्लोबल डेब्यू इस महीने 17 अप्रैल को न्यू यार्क इंटरनेशनल ऑटो शो में होना है। वेन्यू को ग्रैंड आई10 के प्लेटफार्म पर बनाया गया है और इसका लुक सांता फे से इंस्पायर्ड है। इसमें ह्यूंदै सिग्नेचर ग्रिल के साथ स्पिल्ट हेडलैंप्स मिलेंगे।

वहीं पीछे की तरफ नए बंपर के साथ एलईडी टेल लैंप्स मिलेंगे। इंटीरियर में शानदार क्वॉलिटी का मैटेरियल मिलेगा। वेन्यू में नए फीचर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलेगी। वहीं इसमें 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन के अलावा 1.4 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। इसके साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स और 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा।
 

सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस

know the 5 upcoming cars in india, read the specificaions, features and launching date
Citroen Suv

फ्रांस की ऑटोमोबाइल ग्रुप पीएसए ने अगले साल भारत में अपने सिट्रॉएन ब्रांड को लान्च करने का एलान किया है। कंपनी सबसे पहले मिड-साइज एसयूवी सी5 एयरक्रॉस को लान्च करेगी, जिस पर से इसी हफ्ते कंपनी ने पर्दा उठाया। इस मॉडल को 2017 के ऑटो शंघाई में ग्लोबल डेब्यू किया गया था। 2020 के आखिर तक उतारा जाएगा। कंपनी की योजना इसे भारत में इंपोर्ट करके बेचने की है। इसकी कीमत 20 लाख से 25 लाख रूपए के बीच रखी जा सकती है। वहीं इसकी टक्कर जीप कंपास, महिन्द्रा एक्सयूवी 500, ह्यूंदै टूसों और टाटा हैरियर से होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी हेक्टर

know the 5 upcoming cars in india, read the specificaions, features and launching date
MG Hector India Launch

एमजी मोटर्स हेक्टर एसयूवी को इस साल के मध्य में लान्च करेगी। यह एसयूवी चीन की प्रसिद्ध एसयूवी Baojun 530 पर बेस्ड होगी। एमजी ने इस एसयूवी में कुछ बदलाव किए हैं। इसमें नई ब्लैक फिनिश फ्रंट ग्रिल और स्पिल्ट हेडलैंप्स क्लस्टर मिलेंगे। साथ ही नया बंपर भी दिया जाएगा। इस एसयूवी के साथ बड़े अलॉय व्हील्स, नए एलईडी टेल लैंप्स और फ्रंट-रिअर में नई फॉक्स स्किड प्लेट्स मिलेंगी।

हेक्टर के डेशबोर्ड पर 10.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा और इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ इनबिल्ट नेविगेशन मिलेगा। हेक्टर में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा।
 

विज्ञापन

टाटा अल्ट्रोज

know the 5 upcoming cars in india, read the specificaions, features and launching date
Tata Motors-Altroz EV-2019-4

टाटा मोटर्स ने हाल ही में हुए जिनेवा मोटर शो में नई अल्ट्रोज हैचबैक को शोकेस किया था। टाटा इस कार को जुलाई 2019 में लान्च करेगी। अल्ट्रोज को अल्फा प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा। इस प्लेटफार्म पर 4.3 मीटर से छोटे मॉडल्स को बनाया जाता है। इस प्रीमियम हैचबैक की डिजाइन थीम इम्पैक्ट डिजाइन 2.0 पर बेस्ड है। अल्ट्रोज में नई ग्रिल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। वहीं पीछे की तरफ एलईडी टेल लैंप्स और नया बंपर मिलेगा। इसका इंटीरियर डिजाइन नेक्सन से प्रेरित है। अल्ट्रोज में पेट्रोल इंजन लगा होगा और कंपनी अगले साल इसका इलेक्ट्रिक वैरियंट भी लान्च करेगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed