सब्सक्राइब करें

Metro: नोएडा के इस मेट्रो स्टेशन को मिला ‘बेस्ट मेट्रो स्टेशन अवॉर्ड', रोजाना हजारों लोग करते हैं यात्रा

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 16 May 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
Noida Botanical Garden Wins Best Metro Station Award DMRC news
मेट्रो स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

Best Metro Station Award: दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो लाइफ लाइन का काम करती है। रोजाना हजारों लोग मेट्रो से सफर करते हैं। दफ्तर जाने वाले लोगों से लेकर अन्य सभी यात्रियों की यात्रा दिल्ली मेट्रो की मदद से आसान हो जाती है। हर दिन लोग मेट्रो स्टेशन से आना-जाना करता है, इसलिए मेट्रो स्टेशन की कनेक्टिविटी और लोकेशन जैसी चीजें काफी मायने रखती हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में नोएडा के एक मेट्रो स्टेशन को ‘बेस्ट मेट्रो स्टेशन' का अवॉर्ड दिया गया है। यह मेट्रो स्टेशन ना केवल अपनी कनेक्टिविटी और लोकेशन की वजह से सुविधा जनक माना जाता है, बल्कि यहां की डिजाइन और सुविधाएं भी लोगों के काफी पसंद आती है। आइए जानते हैं यह मेट्रो स्टेशन आखिर कौन सा है।



Alien News: इन ग्रहों पर हो सकते हैं एलियंस, नासा की पूर्व वैज्ञानिक का चौंकाने वाला खुलासा

Trending Videos
Noida Botanical Garden Wins Best Metro Station Award DMRC news
मेट्रो स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

बेस्ट मेट्रो स्टेशन अवॉर्ड
डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) ने 3 मई को अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया है। इस खास मौके पर डीएमआरसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अपने कर्मचारियों को सम्मानित किया। शुक्रवार को जारी एक बयान में डीएमआरसी ने कहा कि उनके कर्मचारियों को कई अवॉर्ड मिले हैं। इसी कड़ी में बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन को "बेस्ट मेट्रो स्टेशन" का अवॉर्ड दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Noida Botanical Garden Wins Best Metro Station Award DMRC news
मेट्रो स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

क्यों मिला अवॉर्ड
यह मेट्रो स्टेशन आप-पास के पूरे इलाके में आने-जाने वाले लोगों के लिए बेहद जरूरी जगह है। इसके अलावा इस स्टेशन की सर्विस और काम करने के तरीके को भी सबसे बेस्ट कहा गया है। 4 मई, 2024 को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस स्टेशन को बेस्ट मेट्रो स्टेशन का अवॉर्ड दिया गया है, जो यात्रियों को खुश रखने और स्टेशन को शानदार बनाए रखने के लिए मिला है।

Noida Botanical Garden Wins Best Metro Station Award DMRC news
मेट्रो स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन का डिजाइन और सुविधाएं काफी कमाल की हैं। यही वजह है कि इसे मॉडल मेट्रो स्टेशन भी माना जाता है! यहां यात्रियों को हमेशा अच्छा अनुभव मिलता है।
 
विज्ञापन
Noida Botanical Garden Wins Best Metro Station Award DMRC news
मेट्रो स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
साल 2002 से दिल्ली मेट्रो का सफर शाहदरा और तीस हजारी के बीच पहली लाइन खुलने से शुरू हुआ था। उस समय से अब तक दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क काफी बढ़ गया है। आज यह करीब 392.44 किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसमें करीब 288 स्टेशन हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed