सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   emma garner quits job starts dog poo cleaning business viral story

Zara Hatke: नौकरी छोड़ कुत्तों की पॉटी साफ करती है महिला, मजाक उड़ाते थे दोस्त, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Zara Hatke: ब्रिटेन की एक महिला ने यह साबित कर दिया है कि कोई काम बड़ा या छोटा नहीं होता है। महिला का नाम एम्मा गार्नर है, जो एक लाॅ फर्म में काम करती थीं। लेकिन नौकरी छोड़कर अब एक अनोखा काम शुरू किया है। 

emma garner quits job starts dog poo cleaning business viral story
नौकरी छोड़ कुत्तों की पॉटी साफ करती है महिला, मजाक उड़ाते थे दोस्त, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Zara Hatke: कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता है। ब्रिटेन की एम्मा गार्नर ने इसे सच करके दिखाया है। आज के समय में हर किसी  एक अच्छी नौकरी की चाहत होती है, लेकिन एम्मा गार्नर नौकरी को छोड़ दिया है। उसके बाद उन्होंने कुत्तों की पॉटी साफ करने का व्यापार शुरू कर दिया। जब एम्मा ने इस काम को शुरू किया, तो दोस्तों और रिश्तेदारों ने उनका मजाक बनाया। लेकिन अब एम्मा की कमाई और सफलता ने लोगों को चुप करा दिया है। 

Trending Videos


क्यों छोड़ी नौकरी? 

वह पहले एक कंपनी में काम करती थी, लेकिन वो अपने काम से संतुष्ट नहीं थी। हर दिन के तनाव और समय नहीं मिल पाने से एम्मा परेशान थीं। धीरे-धीरे उन्होंने महसूस किया कि उन्हें कुछ अलग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे आया अनोखा व्यापार करने का आइडिया

34 वर्षीय एम्मा गार्नर ने एक दिन पार्क में कुत्तों को टहलाने वालों को देखा। उन्होंने सोचा कि लोग कुत्तों को टहला तो हैं, लेकिन उनकी गंदगी या मल को साफ नहीं करना चाहते हैं। यहीं एम्मा के दिमाग में अनोखे व्यापार का आइडिया आया। उन्होंने कुत्तों के मल को साफ करने का काम शुरू किया। यह सुनने में अजीब लगा, लेकिन उन्होंने सोचा कि शहरों में यह लोगों के एक तरह की सेवा हो सकती। इसके बाद उन्होंने अपना काम शुरू और लोगों से संपर्क साधा। 

EL Nino: अल नीनो बनेगा खतरनाक? पड़ेगा सूखा या होगी भारी बारिश? जानिए ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग ने क्या कहा   

Palace On Wheels: आलीशान सफर की एक टिकट की कीमत 18 लाख से भी है अधिक, जानें कहां से कहा तक चलती है ये ट्रेन

सफल हो गया व्यापार 

उनके लिए यह काम सफल साबित हुआ। कुछ समय में उनके ग्राहकों की संख्या बढ़ गई। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एम्मा पहले नौकरी को अधिक समय देती थीं, लेकिन पैसा उतना नहीं मिलता था। अब वह कुछ समय ही काम करके उससे कई गुना ज्यादा पैसा कमा रही हैं। उन्होंने अपनी मेहनत घर और गाड़ी भी खरीद ली है। वह एक लॉ फर्म में काम करती थीं जहां उनको 22 लाख मिलते थे। अब उनका कहना है कि वो इससे पांच गुना ज्याद कमाती है। 

Viral: गर्मी से बचने के लिए बारात में लगाया गजब जुगाड़, बैंड-बाजे के साथ चल रहा कूलर, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं चर्चा

यह कहानी सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। कई लोगों ने उनकी तारीफ की है। लोगों का कहना है कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है। एम्मा गार्नर जानवर प्रेमी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed