Video: ट्रेन में सीट कवर फाड़कर हवा में लहराने का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- हमारे टैक्स के पैसों की बर्बादी
Train Seat Cover Tear Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों रेलवे की प्रपर्टी को नुकसान पहुंचाने वाले लड़कों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बहुत से लोग इस वीडियो को देखकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। आइए वीडियो देखते हैं।
विस्तार
सीट कवर फाड़कर मनाया जश्न
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के ट्रेन की एक बोगी में मौजूद हैं। पूरी बोगी खाली दिख रही है, वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जनरल बोगी है। वीडियो में एक लड़का फ्रंट कैमरे से इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा है। इसी बीच, हुड़दंग मचा रहे लड़कों में से एक युवक सीट का कवर बेरहमी से फाड़ने लगता है। वह पूरी ताकत लगाकर कवर को सीट से अलग कर देता है और फिर उसे दूर खड़े अपने तीसरे साथी की ओर फेंक देता है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी गुंडागर्दी के दौरान ये सभी लड़के आपस में हंस रहे हैं और खुशी मना रहे हैं, जैसे उन्होंने कोई बहादुरी का काम किया हो।
How stupid one has to be to do this?
— Tarun Gautam (@TARUNspeakss) May 2, 2026
See his smile while his friend is tearing the train seat cover apart. They think they achieved something here.
This goes beyond civic sense. This is a punishable offense. pic.twitter.com/t2Sq1MJtpH
यूजर्स ने जाहिर की नाराजगी
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TARUNspeakss नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और तीन हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने इस हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि यह रेलवे की संपत्ति की सीधी बर्बादी है। लोगों का कहना है कि रेलवे की सुविधाएं आम जनता के टैक्स के पैसों से बनती हैं और इस तरह की तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
