{"_id":"69f840b37736da1351026ea0","slug":"shocking-viral-video-man-brutally-assaults-woman-on-moving-bike-in-odisha-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: चलती बाइक पर शख्स ने 20 सेकेंड में बाल नोचा फिर 8 मुक्के मारे, वीडियो देख सन्न रह जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: चलती बाइक पर शख्स ने 20 सेकेंड में बाल नोचा फिर 8 मुक्के मारे, वीडियो देख सन्न रह जाएंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 04 May 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Odisha Couple Fight on Bike Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती बाइक पर एक लड़का और लड़की बैठे है। इसी बीच अचानक आगे बैठा लड़का अपना हाथ पीछे करके पीछे बैठी लड़की का बाल नोचने लगता है, और इसके बाद लगातार 8 मुक्के मारता है।
बाइक पर चल रहे कपल फाइट का वीडियो वायरल
- फोटो : X/@gharkekalesh
विज्ञापन
विस्तार
Assault on Moving Bike: ओडिशा से एक बेहद परेशान करने वाला और चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सार्वजनिक सुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में एक युवक चलती बाइक पर अपने पीछे बैठी लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट करता नजर आ रहा है। सड़क पर सरेआम हुई इस घटना को पीछे चल रहे एक राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद से यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है।
चलती बाइक पर खौफनाक मंजर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर लड़का और लड़की जा रहे हैं। बाइक चला रहा लड़का अचानक अपना हाथ पीछे ले जाता है और पीछे बैठी लड़की के बाल तेजी से नोचने लगता है। बाल नोचने के कारण लड़की का सिर लड़के के कंधे की तरफ झुक जाता है, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं रुकता। वह अपने बाएं हाथ को पीछे घुमाता है और लड़की के चेहरे पर ताबड़तोड़ मुक्के मारना शुरू कर देता है। मात्र 20 सेकंड के इस छोटे से वीडियो में लड़का लड़की के चेहरे पर कुल 8 बार मुक्के मारता है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना तेज रफ्तार में चलती बाइक पर हो रही थी।
यूजर्स की प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने साझा किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 2 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन के अनुसार, यह घटना ओडिशा की बताई जा रही है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में भारी गुस्सा है। लोगों ने ओडिशा पुलिस को टैग करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

Man punches woman on moving bike in broad daylight at Studio Square, Bhubaneswar, Bike no. visible. pic.twitter.com/s8e6pZULAF
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 3, 2026