Viral Video: छत से गिर रहे व्यक्ति को नीचे खड़े भाई ने अपनी गोद में रोका, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा भरोसा
Kerala Miracle Rescue: सोशल मीडिया पर एक 13 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन इस 13 सेकेंड केो वीडियो में जो दिख रहा है उसे देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि - 'अपने तो अपने होते हैं'।
विस्तार
साफ-सफाई के दौरान हुआ बड़ा हादसा
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक शख्स नीचे जमीन पर खड़ा होकर ऊपर की तरफ बड़े ध्यान से देख रहा है। वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन के अनुसार, उस समय घर की साफ-सफाई का काम चल रहा था। तभी अचानक नीचे खड़े शख्स के हावभाव बदल जाते हैं और उसकी बॉडी लैंग्वेज देखकर साफ पता चलता है कि ऊपर कुछ बहुत गलत होने वाला है। वह व्यक्ति ऊपर से गिरने वाली किसी भारी वस्तु या स्थिति को भांप लेता है और भागने के बजाय अपनी जगह पर डटा रहता है।
गोद में रोक ली भाई की जान
अगले ही पल जो हुआ, वह किसी फिल्म के सीन जैसा लगता है। ऊपर से एक व्यक्ति संतुलन खोकर सीधे नीचे गिरता है। नीचे खड़ा भाई पलक झपकते ही अपनी बाहों को एक गोद जैसा आकार दे देता है। ऊपर से गिर रहा व्यक्ति सीधे अपने भाई की बाहों में आकर गिरता है। गिरने का वेग इतना अधिक था कि दोनों जमीन पर गिर पड़ते हैं, लेकिन अगले ही क्षण दोनों सुरक्षित होते हैं।
Heroic Brother Save in Kerala!
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 3, 2026
Younger brother slips off roof in Malappuram while cleaning elder brother instantly catches him mid-fall with lightning reflexes.
quick thinking from him saves his brother🫡 pic.twitter.com/fQv91KgS0k
सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया
असाधारण साहस के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने साझा किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 3 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में तारीफों का तांता लगा हुआ है।
यूजर्स नीचे खड़े लड़के की सूझबूझ और फुर्ती की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'अपने तो अपने होते हैं' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'भाई के जज्बे को सलाम है'। ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ किस्मत नहीं बल्कि एक भाई का दूसरे भाई के प्रति अटूट प्रेम और विश्वास है, जिसने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
