फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रिटेन: किंग चार्ल्स को कैंसर के बाद सुर्खियों में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, क्या होगी सच, जानिए क्या कहा है

Thu, 08 Feb 2024 02:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
Nostradamus Prediction About King Charles Cancer New King In Uk Britain Nostradamus Ki Bhavishyavani
किंग चार्ल्स को कैंसर के बाद सुर्खियों में नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी - फोटो : Twitter @kleberdual

ब्रिटेन: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को कैंसर हो गया है। 75 साल के किंग चार्ल्स ने अपनी कैंसर की बीमारी की बात को सार्वजनिक किया है। बकिंघम पैलेस की तरफ से कहा गया है कि 75 साल के किंग चार्ल्स के बढ़े प्रोस्टेट के इलाज के दौरान कैंसर होने का पता चला। इसके बाद उनका इलाज शुरू किया गया है। इस दौरान उनके सार्वजनिक कार्यों को स्थगित कर दिया है, लेकिन उनके जल्द से जल्द सार्वजनिक जीवन में लौटने की उम्मीद है। ब्रिटेन की रॉयल फैमिली का लंदन में बकिंघम पैलेस आधिकारिक निवास है।  



बकिंघम पैलेस ने सोमवार को बताया कि किंग का अस्पताल में किसी दूसरी बीमारी का इलाज चल रहा था, जिसका कैंसर से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन 75 वर्षीय किंग को किस तरह का कैंसर है, यह जानकारी नहीं दी गई। अब इस बीच एक बार फिर फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां चर्चा में हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें शाही उथल-पुथल का जिक्र किया गया है।
 

Nostradamus Prediction About King Charles Cancer New King In Uk Britain Nostradamus Ki Bhavishyavani
किंग चार्ल्स को कैंसर के बाद सुर्खियों में नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी - फोटो : iStock

रिपोर्ट के मुताबिक, नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि राजा को पद छोड़ना पड़ सकता है। इसके साथ ही कहा गया है कि प्रिंस हैरी संभावित रूप से सिंहासन संभालेंगे। नास्त्रेदम ने अपनी भविष्यवाणियों को कविता की तरह लिखी थी, जिन्हें डिकोड किया जाता है।
 

Nostradamus Prediction About King Charles Cancer New King In Uk Britain Nostradamus Ki Bhavishyavani
किंग चार्ल्स को कैंसर के बाद सुर्खियों में नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी - फोटो : ANI

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में लिखा था कि द्वीपों के राजा को बलपूर्वक निकाला जाएगा। उसके स्थान पर एक बिना चिह्न वाला राजा बैठेगा। नास्त्रेदमस: द कम्प्लीट प्रोफेसीज फॉर द फ्यचर' किताब लिखने वाले ब्रिटिश लेखक मारियो रीडिंग ने इसका विश्लेषण किया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति राजा बन सकता है जिसकी उम्मीद नहीं है। 

सच हुई जिंदा नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! ब्रिटेन के किंग को लेकर कही थी ये बात! जानिए साल 2024 की भविष्यवाणियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Nostradamus Prediction About King Charles Cancer New King In Uk Britain Nostradamus Ki Bhavishyavani
किंग चार्ल्स को कैंसर के बाद सुर्खियों में नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी - फोटो : रॉयटर्स

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां हो चुकी हैं सच

नास्त्रेदमस ने ब्रिटिश राजघराने के बारे में कई भविष्यवाणियां की थीं, जो कथित तौर सच साबित हो चुकी हैं। इसमें महारानी एलिजाबेथ का निधन भी शामिल है। रीडिंग की किताब में बताया गया है कि नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि महारानी एलिजाबेथ का करीब 96 साल की उम्र में 2022 में निधन होगा।

ट्रेंडिंग: एलियंस के साथ बिताए तीन महीने, हुईं अकल्पनीय घटनाएं, अमेरिकी पायलट ने किया चौंकाने वाला दावा

विज्ञापन
Nostradamus Prediction About King Charles Cancer New King In Uk Britain Nostradamus Ki Bhavishyavani
किंग चार्ल्स को कैंसर के बाद सुर्खियों में नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी - फोटो : twitter @Freedom16356531

इस बीच किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे हैरी मंगलवार को लंदन पहुंचे। बता दें कि वह शाही परिवार से अलग हो चुके हैं और अपनी पत्नी मेघन के साथ वह अमेरिका में रहते हैं। मेघन एक अभिनेत्री हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed