Nostradamus 2026 Predictions: साल 2026 की शुरुआत होने में कुछ ही समय बचा है और हर कोई नए वर्ष का भविष्य जानना चाहता है। दुनिया में कुछ भविष्यवक्ता अपनी भविष्यवाणियों को लेकर बेहद प्रसिद्ध हैं, जिनमें नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा का नाम सबसे पहले आता है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने साल 2026 (Nostradamus Predictions For 2026 ) के लिए कई भविष्यवाणी की हुई हैं, जो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई हैं और लोगों के मन में डर पैदा कर दी हैं।
Nostradamus: साल 2026 में छिड़ेगा तीसरा विश्व युद्ध और मचेगी तबाही? नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां डरा रही हैं
Nostradamus Predictions For 2026: साल 2026 के शुरू होने से पहले फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की एक बार फिर होने लगी है। नास्त्रेदमस ने साल 2026 के लिए भी भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने यह भविष्यवाणियां सीधे तौर पर नहीं की हैं, लेकिन विशेषज्ञ उनकी कविता के अंशों को 2026 की संभावित घटनाओं से जोड़कर देख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि एक दिन मधुमक्खियों का बड़ा झुंड आएगा और रात काली हो जाएगी। इस मधुमक्खियों के झुंड से दुनिया में काल की शुरुआत होगी। हालांकि, मधुमक्खियों के झुंड का मतलब यहां पर किसी और बात से है। मिस्र और नेपोलियन काल में मधुमक्खियां एक महत्वपूर्ण चिन्ह थीं। कई संस्कृतियों में उनकी भूमिका का वर्णन है। यहां मधुमक्खियों का मतलब किसी बड़े नेता की जीत से है, जो पूरी पृथ्वी में बड़ा बदलाव लाएगा।
नास्त्रेदमस ने स्विट्जरलैंड के तिचीनो शहर को लेकर एक भविष्यवाणी की थी। इसके मुताबिक शहर तिचीनो खून से भर जाएगा। स्विट्जरलैंड का सबसे दक्षिणी इलाका तिचीनो है। यहां पर बड़ी संख्या में जंगल, झीलें और ग्लेशियर हैं। किसी को नहीं पता है कि इस जगह का नाम इस भविष्यवाणी में क्यों आया है? वजह कुछ भी हो, लेकिन बहुत ही खतरनाक प्रतीत हो रहा है।
Baba Vanga: 2025 खत्म होते-होते सच हो गईं बाबा वेंगा की ये दो डरावनी भविष्यवाणियां! जानिए क्यों डर रही दुनिया
महीनों चलेगा बड़ा युद्ध
नास्त्रेदमस की अगली भविष्यवाणी के मुताबिक, आने वाले साल में एक बड़ा युद्ध हो सकता है, जिससे तबाही मच सकती है। यह युद्ध विश्व की महाशक्तियों के बीच हो सकता है, जो कि सात महीने तक चलेगा। कुछ जानकार मानते हैं कि यह भविष्यवाणी आने वाले साल पर बहुत ज्यादा सटीक बैठती है। कुछ लोग इसे तीसरे विश्व युद्ध का संकेत भी मानते हैं। इसमें अमेरिका, चीन और रूस समेत कई देशों का जिक्र किया गया है।
Viral: 26 साल के युवक की 30 हजार की सैलरी पर पिता का पूरा कब्जा, रेडिट पर पोस्ट डालते ही मच गई जोरदार बहस
साल 2026 में होंगे बड़े बदलाव
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी में कहा था कि मंगल ग्रह तारों के बीच शासन करेगा तब मानव जीवन में कई तरह के भयावह बदलाव होंगे। इस भविष्यवाणी को आने वाले साल यानी 2026 से जोड़ा रहा है। क्योंकि, वैदिक पंचांग और ग्रहों की गणना के मुताबिक, साल 2026 में गुरु राजा और मंत्री मंगल रहेंगे। मंगल ग्रह को युद्ध, अग्नि और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है।