फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या छिड़ने वाला है विनाशकारी युद्ध, दुनिया में मचेगी भयानक तबाही? नास्त्रेदमस की ये दो भविष्यवाणियां हुईं सच!

Thu, 22 Oct 2026 05:48 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 22 Oct 2026 05:48 PM IST
सार

नास्त्रेदमस को उनकी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। दावा किया जा रहा है कि नास्त्रेदमस की 2026 के लिए की गईं दो भविष्यवाणियां सच साबित हो गई हैं। 

विज्ञापन
nostradamus predictions destructive world  war two prophecies true
नास्त्रेदमस की ये दो भविष्यवाणियां हुईं सच! - फोटो : Adobe Stock

फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में 2026 को मानव इतिहास का सबसे भयानक साल बताया था। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में कहा था कि साल 2026 में तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। यह युद्ध दुनिया के लिए बेहद खतरनाक और विनाशकारी हो सकता है। उन्होंने यह भी आशंका जताई थी कि धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर हिंसा भड़केगी। अब कहा जा रहा है कि नास्त्रेदमस की दो बड़ी भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी है। आइए जानते हैं कि आखिर किन भविष्यवाणियों के सच होने का दावा किया जा रहा है? 



समुद्री मार्गों पर तनाव बढ़ सकता है

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में कहा था कि युद्ध का असर समुद्री मार्गों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा था किसी एक देश की गलती की वजह से समुद्री मार्गों पर तनाव बढ़ सकता है। होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाला दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण और रणनीतिक समुद्री मार्ग है। अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के कारण यह मार्ग प्रभावित हुआ है, जिसके कारण पूरी दुनिया में तेल का संकट छाया है।
 

Trending Videos
nostradamus predictions destructive world  war two prophecies true
नास्त्रेदमस की ये दो भविष्यवाणियां हुईं सच! - फोटो : Freepik

दुनिया में छा सकता है आर्थिक संकट 

नास्त्रेदमस ने अपनी एक भविष्यवाणी मे कहा था कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके पूरी दुनिया प्रभावित होगी और जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। समुद्री मार्गों और बंदरगाहों पर तनाव के कारण खाद्य पदार्थों समेत अन्य चीजों की सप्लाई बाधित होगी, जिससे कीमते बढ़ेंगी। आर्थिक दबाव के कारण दुनिया की कई राजनीतिक पार्टियों और प्रभावशाली नेताओं का पतन हो सकता है। अब दावा किया जा रहा है कि नास्त्रेदमस की समुद्री मार्गों पर तनाव और दुनिया में आर्थिक संकट की भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। 
 

nostradamus predictions destructive world  war two prophecies true
नास्त्रेदमस की ये दो भविष्यवाणियां हुईं सच! - फोटो : Freepik

लोकप्रिय नेता की हो सकती है हत्या

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में यह भी दावा किया था कि साल 2026 में दुनिया के किसी बड़े और लोकप्रिय नेता की हत्या हो सकती है। इसके कारण उस देश में सत्ता परिवर्तन हो सकता है।

पाकिस्तान में दशहरा पर बनाया ऐसा रावण, देखकर लोगों की छूटी हंसी, लोग बोले- पाकिस्तानी सैनिक की तरह लग रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
nostradamus predictions destructive world  war two prophecies true
नास्त्रेदमस की ये दो भविष्यवाणियां हुईं सच! - फोटो : Freepik

शुरू होगा भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस ने कहा था कि 2026 में भयानक युद्ध की शुरुआत होगी, जो सात महीने तक चलेगा। उन्होंने यह भी दावा किया था कि इसी साल तीसरा विश्व युद्ध भी शुरू हो सकता है। उनका कहना था कि ऐसा हालात उत्पन्न होंगे तीसरे विश्व युद्ध को होने से कोई नहीं रोक सकता है। उनका कहना है कि राष्ट्रवाद और धर्म के नाम पर हर तरफ हिंसा होगी। इंसान ही इंसान के दुश्मन बन जाएंगे, जिससे मानव सभ्यता विनाश की तरफ जा सकती है। उन्होंने कहा था कि महासागर में विशाल जहाज डूबेगा और विनाशकारी युद्ध शुरू होगा। 

वायरल वीडियो: पत्नी ने नहीं की बात तो 25 हजार वोल्ट के तारों पर चढ़ गया शख्स, फिर शुरू हुआ शोले स्टाइल ड्रामा

विज्ञापन
nostradamus predictions destructive world  war two prophecies true
नास्त्रेदमस की ये दो भविष्यवाणियां हुईं सच! - फोटो : Freepik

नास्त्रेदमस कौन थे? 

फ्रांस के रहने वाले नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था। देश के एक छोटे-से गांव सेंट रेमी में जन्में नास्त्रेदमस बेहद कम उम्र में ही भविष्यवाणियां करने लगे थे। पेश से नास्त्रेदमस एक डॉक्टर और शिक्षक थे। सदियों बाद भी लोग उनकी भविष्यवाणियों पर यकीन करते हैं। उन्होंने साल 1566 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed