Optical Illusion: कमल के फूलों के बीच छिपा है मेंढक, 99 फीसदी लोग खोजने में हुए फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion ) वाली तस्वीरें देखने में बेहद सामान्य होती हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को कन्फयूज कर देती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। इस तस्वीर में एक मेंढक छिपा है जिसे आपको खोजना है। इस खोजने के लिए आपके पास 30 सेकेंड का समय है। अगर आपकी आंखें बाज की तरह है तो कुछ ही सेकेंड में मेंढक को खोज लेंगे। आइए इस ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करते हैं।
तस्वीर में क्या है दिख रहा है
इस वायरल तस्वीर में एक तालाब है जो कमल के फूलों से भरा हुआ है। कमल के बहुत से फूल खिले हुए हैं जबकि कुछ जल्द ही खिलने वाले हैं। तस्वीर में चौड़े पत्ते दिखाई दे रहे हैं जो कमल के पौधे के हैं।
इसे वाटर प्लांट या हाइड्रोफिलिक प्लांट कहा जाता है। इस जगह पर आमतौर पर मेंढक मिलते हैं। अगर आपने ऐसी जगह को देखा होगा, तो आसानी से मेंढक को खोज सकते हैं।
इस तस्वीर में मेंढक को अच्छी तरह छिपाया गया है। क्या आपने मेंढक को खोज लिया है। अगर नहीं खोजा है, तो हम आपको हिंट्स देते हैं जिससे आपको खोजने में मदद मिलेगी। आप नीचे से ऊपर की तरफ देखें। मेंढक को पत्तियों के अंदर होना चाहिए। यदि आप अभी मेंढक को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हम तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आप आसानी से मेंढक को खोज सकते हैं। आइए देखते हैं कि आखिर मेंढक कहां पर छिपा हुआ है।