Optical Illusion: इंटरनेट पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें ( Optical Illusion Viral Photo) खूब देखने को मिलती हैं। दिमाग को घूमा देने वाली इन तस्वीरों को देखकर ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है जिनको खोजना बेहद कठिन होता है। इन तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजने में अधिकतर लोग फेल हो जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन फोटो (Optical Illusion Photo) वायरल हो रही है।
Optical Illusion: हिम्मत है तो पहाड़ों के बीच बैठी महिला को खोजकर दिखाएं, ज्यादातर लोग खोजने में हो गए फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। इस तस्वीरों को लेकर दिए गए चैलेंज को पूरा करने में लोगों को मजा आता है। इन तस्वीरों में कभी छिपे किसी चीज को खोजना होता है जबकि कभी इनसे पर्सनैलिटी टेस्ट भी होता है। गौर से देखने के बाद भी ज्यादातर लोगों को इस तस्वीर में महिला नजर नहीं आ रही है।
दरअसल इन तस्वीरों में अक्सर चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं देख पाते हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रही है इस तस्वीर से हमारे दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाएगी। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर देखने में बेहद साधारण है, लेकिन इसमें महिला को खोजना उतना ही कठिन है। इस तस्वीर में महिला को खोजने के लिए आपको चारों तरफ नजर को दौड़ाना होगा। इस तस्वीर में पहाड़ी नजर आ रही है। पहाड़ में दिख रही चट्टानों के बीच महिला बैठी हुई है। अब आपको ध्यान से देखना होगा कि आखिर महिला कहां पर बैठी है। अब देखकर बताइए कि महिला कहां पर बैठी है।
अगर आप अभी तक पहाड़ पर बैठी महिला को खोज नहीं पाए हैं, तो हम आपको कुछ हिंट्स देते हैं जो महिला को खोजने में आपकी मदद करेंगे। आप ध्यान से देखिए महिला पहाड़ी पर बैठी है और पहाड़ पर चट्टान की तरह दिख रही है। अभी भी महिला को आप नहीं खोज पाए हैं, तो हमने फोटो शेयर की है जिसमें आप महिला को आसानी से देख सकते हैं।