Optical Illusion: इंटरनेट पर आपको आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photos) दिखती होंगी, क्योंकि ऐसी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग धोखा खा जाते हैं। लेकन आप्टिकल इल्यूजन क्विज गेम खेलना लोगों को पसंद होता है। इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है जिसे खोजना होता है।
Optical Illusion: क्या इस तस्वीर में भेड़िए को खोज सकते हैं? अगर 18 सेकेंड में खोज लेंगे तो कहे जाएंगे जीनियस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वायरल तस्वीर में भेड़िया आंखों के सामने ही है, लेकिन किसी को आसानी से नजर नहीं आ रहा है। भेड़िया तस्वीर में बहुत चालाकी से छिपा है जिसे खोजने में अच्छे-अच्छे लोग फेल हो गए हैं। अब देखना है कि आप इस तस्वीर में भेड़िए को खोज पाते हैं या नहीं। इस भेड़िए को 18 सेकेंड में खोजना है।
दिमाग को उलझा देने वाली तस्वीर में पहाड़ी नजर आ रही है। इसके साथ ही इसमें लंबी-लंबी घासें और दिखाई दे रही हैं। इसमें कुछ पेड़ पौधे भी नजर आ रहे हैं। इन पर बर्फ पड़ी है। इस तस्वीर में एक भेड़िया भी छिपा है जिसे आपको खोजना है। इस तस्वीर में भेड़िए को खोजना एक चैलेंज इसलिए है, क्योंकि इसको खोजने के लिए आपके पास सिर्फ 18 सेकेंड का समय है।
ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लगता है कि हमारी आंखों को धोखा हो रहा है। कई बार इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। अगर आप किसी इंसान का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है। अगर आप इस तस्वीर में भेड़िए को खोज लेते हैं, तो जीनियस कहलाएंगे।
बाज की नजर रखने वाले लोग भी इस तस्वीर में भेड़िए को खोजने में फेल हो चुके हैं। कई लोगों का कहना है कि इस तस्वीर में भेड़िया नजर नहीं आ रहा है। इस तस्वीर में भेड़िए को खोजना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि भेड़िया और तस्वीर में दिखाई दे रही चीजों का रंग मिलता जुलता है। अगर आप अभी भी भेड़िए को खोज नहीं पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आप आसानी से भेड़िए को देख सकते हैं।