{"_id":"6328570cccf39d479d061b62","slug":"indian-players-practice-before-first-t20-against-australia-plays-tennis-as-well","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया ने जमकर बहाया पसीना, टेनिस खेल मन बहलाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया ने जमकर बहाया पसीना, टेनिस खेल मन बहलाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 19 Sep 2022 06:29 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। इस दौरान मन बहलाने के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने टेनिस का भी मजा लिया।
विज्ञापन
1 of 13
अभ्यास के दौरान भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। टी20 विश्व कप के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है। तीन मैचों की सीरीज में जीत हासिल कर दोनों टीमें लय पकड़ना चाहेंगी। इसके अलावा अंतिम प्लेइंग इलेवन के बारे में भी दोनों टीमें सोच रही होंगी। ऑस्ट्रेलिया के चार अहम खिलाड़ी इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में भारत इसका फायदा उठाकर जीत हासिल करना चाहेगा। वहीं, कंगारू टीम अपने स्टार खिलाड़ियों के बिना मैच जीतकर अपना आत्मविश्वास बेहतर करना चाहेगी।
इस सीरीज की शुरुआत से पहले सभी भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया और अपनी तैयारी पुख्ता की। हर्षल पटेल और बुमराह चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं और दोनों ने जमकर पसीना बहाया। वहीं, मन बहलाने के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने टेनिस के खेल का भी मजा लिया।
2 of 13
हर्षल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
चोट से वापसी कर रहे हर्षल पटेल ने इस अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हर्षल पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा। फिलहाल उनका खेलना तय है, लेकिन अर्शदीप के अच्छे प्रदर्शन के बाद हर्षल पर भी अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करने का दबाव होगा।
3 of 13
युजवेन्द्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
युजवेन्द्र चहल ने भी इस मैच से पहले जमकर अभ्यास किया। एशिया कप में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। चहल पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें मैच जिताऊ गेंदबाजी करनी होगी। इस सीरीज में भी फेल होने पर चहल की जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत ने भी इस मैच से पहले जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। टी20 में पंत का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है और कार्तिक के टीम में आने के बाद उनकी जगह पक्की नहीं है। हालांकि, मैनेजमेंट ने लगातार उन पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
5 of 13
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर और दीपक हुड्डा अभ्यास सत्र के दौरान आपस में चर्चा करते नजर आए। दोनों को सपोर्ट भी कुछ समझाते दिखे। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह टीम में पक्की नहीं है, लेकिन मौका मिलने पर दोनों ही मैच जिताऊ प्रदर्शन कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।