Optical Illusion Photo: आज कल सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का दिमाग घूम जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आखों का धोखा। ऑप्टिकल इल्यूजन की अधिकतर तस्वीरों को देखने के बाद 99 फीसदी लोग धोखा खा जाते हैं। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का सही जवाब सिर्फ एक प्रतिशत लोग ही दे पाते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है।
Optical Illusion: इस तस्वीर में हैं दो टाइगर, क्या आपको कहीं दिख रहा दूसरा, 99 फीसदी लोग दे रहे गलत जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि क्या आपको इस तस्वीर में छिपा दूसरा टाइगर दिख रहा है? अब इस तस्वीर में दूसरा टाइगर बैठा है, खड़ा है या कहीं जंगल में घास में छिपा है। आप तस्वीर में दूसरे टाइगर को खोजने के लिए चारों तरफ नजर दौड़ाकर देखिए।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
इस वायरल तस्वीर में लोगों को सिर्फ एक टाइगर ही नजर आ रहा है। इस फोटो में दो टाइगर हैं, लेकिन लोग दूसरे टाइगर को नहीं देख पा रहे हैं। इस तस्वीर में दिख रहा है कि एक जंगल में घास के मैदान में एक टाइगर खड़ा है और उसके पीछे कुछ पेड़ दिखाई दे रहे हैं। एक टाइगर सभी को दिख रहा है, लेकिन दूसरा टाइगर कहां है किसी को नहीं दिख रहा है। सिर्फ एक प्रतिशत लोगों को ही दूसरा टाइगर दिख रहा है और 99 प्रतिशत लोग सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
यहां छिपा है दूसरा टाइगर
अगर आप ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तभी दूसरा टाइगर आपको दिखेगा। बताया जा रहा है कि अगर दिख रहे टाइगर के पीछे वाले पैरों को देखेंगे, तो वहां गौर से देखने पर दूसरा टाइगर नजर आ रहा है। अब आप अपने जानने वाले लोगों को यह फोटो दिखाकर सवाल पूछ सकते हैं।
इसस पहले भी कई ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें वायरल हुई हैं जिनका सही जवाब देने में लोगों का पसीना छूट गया है। कुछ दिनों पहले एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें जगल में भालू छिपा हुआ था, लेकिन फोटो को ध्यान से देखने पर ही वह किसी को नजर आता है।