सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: अब अंतरिक्ष पर लोग करेंगे बिजनेस! करोड़ों रुपये की होगी कमाई, जानिए कैसे

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
people will do business on space earning crores of money know about this
अब अंतरिक्ष पर लोग करेंगे बिजनेस! - फोटो : iStock

अंतरिक्ष दुनिया के लिए एक रहस्य है जिसके बारे में वैज्ञानिक समय-समय खुलासे करते रहते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अतंरिक्ष अब दुनिया में कई लोगों के लिए एक बाजार बन गया है। कई स्टार्टअप कंपनियों के लिए यह जंग का मैदान बनने जा रहा है। जल्द ही अतंरिक्ष से व्यापार की शुरुआत होने वाली है जिससे व्यापारियों को करोड़ों का फायदा होगा। 



जानकारों को अनुमान है कि आने वाले समय में अंतरिक्ष उद्योग सबसे तेजी से विकास करने वाला उद्योग बनेगा। अंतरिक्ष के जरिए ग्लोबल इंटरनेट को लेकर तेजी से काम हो रहा है, तो वहीं यहां से कई डेटा भी मिल रहे हैं। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि अतंरिक्ष से कैसे व्यापार होगा। आईए जानते हैं अतंरिक्ष से होने वाले व्यापार के बारे में...

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके माध्यम से कई तरह की आर्थिक संभावनाएं पैदा होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन स्टार्टअप कंपनियां अंतरिक्ष तक माल ले जाने के लिए तीन रॉकेट के निर्माण की तैयारी में लगी हैं। इन कंपनियों की 100 से अधिक कंपिनयों के साथ कंपीटिशन है। कंपनियों का कहना है कि वह हर हफ्ते रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं जिसके काफी फायदा होगा। 

Trending Videos
people will do business on space earning crores of money know about this
अब अंतरिक्ष पर लोग करेंगे बिजनेस! - फोटो : iStock

अंतरिक्ष में सैटेलाइट लॉन्च करने को लेकर भी कई कंपनियां तैयारी कर रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक, इस क्षेत्र में 100 से अधिक कंपनियां काम कर रही हैं। बेहतर डेटा के लिए कंपनियां सैटेलाइट का प्रयोग कर रही हैं। कंपनियों को इससे काफी फायदा मिल रहा है। अब इस व्यापार से दुनिया के कई देश जुड़ने जा रहे हैं जो पहले इस क्षेत्र के आस-पास भी नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
people will do business on space earning crores of money know about this
अब अंतरिक्ष पर लोग करेंगे बिजनेस! - फोटो : iStock
ऐसे भी कमाएंगे पैसा
पृथ्वी के चारों तरफ अंतरिक्ष का मलबा घूम रहा है। इस खतरे से निपटने के लिए जापान की कई कंपनियां तैयारी कर रही हैं और वह इसके लिए नवोन्मेषी उपायों का परीक्षण करने में लगी हुई हैं। आने वाले समय में  उनका लक्ष्य इससे व्यापार करने का है। अंतरिक्ष में पड़े कचरे को साफ करने के लिए दुनिया की कई कंपनियां बाजार में पहुंच चुकी हैं। इन कंपनियों ने साल 2020 में 6321 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था। 2025 तक यह कारोबार 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। 
 
people will do business on space earning crores of money know about this
अब अंतरिक्ष पर लोग करेंगे बिजनेस! - फोटो : iStock

कुछ समय पहले ही एपल के सह संस्थापक और तकनीकी विशेषज्ञ स्टीफन गैरी वोज्नियाक ‘वॉज’ ने अपनी एक निजी स्पेस कंपनी बनाने का ऐलान किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2001 तक करीब 771 सक्रिय उपग्रह धरती की चारों तरफ घूम रहे थे। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दशक के आखिरी में एक लाख उपग्रह के सक्रिय होने की संभावना है। अंतरिक्ष आने वाले दिनों में व्यापार का आॅप्शन हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed