सब्सक्राइब करें

Pink Diamond: यहां मिला 300 सालों में सबसे बड़ा गुलाबी हीरा, जानिए इस दुर्लभ हीरे के बारे में

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
pink diamond angola mine is the biggest in last 300 years know about the pink lulo rose
यहां मिला 300 सालों में सबसे बड़ा गुलाबी हीरा - फोटो : Twitter @AfricaFactsZone

Pink Diamond: अफ्रीकी देश अंगोला की खदान में खननकर्मियों ने बीते 300 सालों में सबसे बड़े गुलाबी हीरे को खोजा है। यह बेहद खास गुलाबी हीरा 170 कैरेट का है। हीरे के जानकारों का कहना है कि बीते 300 साल में खोजा गया यह सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है। इस खदान का मालिकाना हक लुकापा डायमंड कंपनी के पास है। कंपनी ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर इस बात का एलान किया है। कंपनी ने बताया कि बेहद दुर्लभ  ‘लुलो रोज’ (Lulo Rose) हीरा अंगोला की लुलो खदान में मिला है। 

बताया जा रहा है कि फिलहाल अभी यह शुद्ध रूप में मौजूद है। इसकी कटिंग और पॉलिशिंग के बाद ही सही कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऑस्ट्रेलियन कंपनी लुकापा डायमंड के खननकर्मियों ने अंगोला में इस हीरे को खोजा है। अफ्रीकी देश अंगोला के उत्तर पूर्व में यह खदान स्थित है। बताया जाता है कि यहां की जमीन में भारी मात्रा में हीरे हैं। 

Trending Videos
pink diamond angola mine is the biggest in last 300 years know about the pink lulo rose
यहां मिला 300 सालों में सबसे बड़ा गुलाबी हीरा - फोटो : Twitter @AfricaFactsZone

इसलिए अंगोला के इस इलाके में ऑस्ट्रेलियन हीरा खनन कंपनी लुकापा ने निवेश किया है। खदान में खोजा गया द लूलो रोज (The Lulo Rose) टाइप 2ए हीरा है। इसका मतलब है कि यह प्राकृतिक तौर पर बेहद दुर्लभ और शुद्ध है। इस हीरे के मिलने से अंगोला की सरकार और खनन कंपनी बहुत खुश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pink diamond angola mine is the biggest in last 300 years know about the pink lulo rose
यहां मिला 300 सालों में सबसे बड़ा गुलाबी हीरा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

अंगोला के मिनरल रिसोर्स मंत्री दियामंतीनो अजेवेदो ने द लूलो रोज (The Lulo Rose) की खोज को एक रिकॉर्ड करार दिया है। दुनिया के हीरा उत्पादक इलाकों में द लूलो रोज की वजह से अंगोला का नाम ऊपर उठता गया है। इस हीरे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेंडर निकालकर बेचा जाएगा।

pink diamond angola mine is the biggest in last 300 years know about the pink lulo rose
यहां मिला 300 सालों में सबसे बड़ा गुलाबी हीरा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

अभी इस हीरे की कटाई, छटाई और पॉलिशिंग की जानी है। बताया जा रहा है कि सबकुछ होने के बाद इसका वजन लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। इससे पहले मिले दुर्लभ हीरों को अच्छी कीमत पर बेचा गया है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि यह हीरा भी ऊंची कीमत पर बिकेगा। 

विज्ञापन
pink diamond angola mine is the biggest in last 300 years know about the pink lulo rose
यहां मिला 300 सालों में सबसे बड़ा गुलाबी हीरा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

साल 2017 में 59.6 कैरेट का पिंक स्टार हीरे की हॉन्ग कॉन्ग में नीलामी की गई थी जिसमें 71.2 मिलियन डॉलर्स यानी 567.86 करोड़ रुपये में हीरे को बेचा गया था। अब तक का यह गुलाबी हीरा सबसे महंगा बिका था। द लूलो रोज़ (The Lulo Rose) अभी 170 कैरेट का है। कटिंग के बाद भी यह भारी कीमत में बिकेगा। एक अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर में हीरे को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसीलिए अब इसकी मांग बाजार में बढ़ती जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed