{"_id":"62e22a780106c87ae96031a3","slug":"ind-vs-wi-3rd-odi-2022-india-vs-west-indies-match-highlights-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs WI 3rd ODI Photos: गिल ने मैदान के बाहर मार दी गेंद, धवन का शॉट देख हैरान रह गए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI 3rd ODI Photos: गिल ने मैदान के बाहर मार दी गेंद, धवन का शॉट देख हैरान रह गए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी
Thu, 28 Jul 2022 12:49 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:49 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीतकर भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस मैच में शिखर धवन और शुभमन गिल की बल्लेबाजी ने फैंस का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया है। तीनों मैच जीतकर भारत ने कैरिबियाई टीम पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। सीरीज का तीसरा मैच बारिश से बाधित रहा और भारत ने यह मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत 119 रन से अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में तीन विकेट खोकर 225 रन बनाए। इसके बाद डकवर्थ लुइस नियम के तहत वेस्टइंडीज को 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में कैरिबियाई टीम 26 ओवर में 137 रन बनाकर सिमट गई।
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 98 रन की पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से निकली एक गेंद मैदान के बाहर चली गई। उन्होंने 104 मीटर का छक्का लगाया था। यह शॉट देख कैरिबियाई गेंदबाजों के हौंसले टूट गए।
Shubman Gill scored another brilliant fifty. Top class knock by the opener.#WIvIND #INDvsWI pic.twitter.com/lXCS2e4DDf
— CRICKET VIDEOS🏏 (@Abdullah__Neaz) July 27, 2022
शुभमन गिल के छक्के से गेंद बाहर चली गई
- फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल ने 104 मीटर का छक्का लगाया तो गेंद मैदान के बाहर चली गई। इसके बाद तीसरे अंपायर को पुरानी गेंदों का एक बक्सा लेकर मैदान में आना पड़ा। मैदानी अंपायरों ने उनमें से एक गेंद चुनी और मैच आगे बढ़ा। इसके बाद बी गिल ने कैरिबियाई गेंदबाजों की पिटाई जारी रखी और 98 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 74 गेंद में 58 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल थे। धवन ने पहले ही ओवर में एक बेहतरीन चौका लगाया। गेंदबाज ने उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर गेंद की थी और धवन ने तीन फील्डर के बीच में से चौका लगा दिया। यह देख गेंदबाज भी हैरान रह गया।
Shikhar Dhawan hits a cracking boundary. #WIvIND #INDvsWI pic.twitter.com/oVOYVvJ389
— CRICKET VIDEOS🏏 (@Abdullah__Neaz) July 27, 2022
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
बल्लेबाजी में कमाल करने के बाद भारतीय टीम ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। पहले सिराज ने दो विकेट लिए फिर चहल ने चार विकेट लेकर कैरिबियाई टीम की पारी खत्म कर दी। इस सीरीज में पहली बार भारतीय टीम एकतरफा अंदाज में जीती। इससे पहले दोनों मैचों में वेस्टइंडीज ने भारत को कड़ी चुनौती दी थी।