सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: वॉशरूम, वार्डरोब, संदूक... जहां देखो वहीं से निकल रहा था कैश, जानें अर्पिता के घर से क्या-क्या मिला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 28 Jul 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
Arpita Mukherjee, partha chatterjee ED Recover More Than 51 crore Cash
अर्पिता मुखर्जी के घर में कैश का पहाड़ - फोटो : Social Media

शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैटों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान सोने, डॉलर और कुछ दस्तावेजों के अलावा 51 करोड़ रुपये की नकदी का एक बड़ा भंडार मिला है। बंगाली और उड़िया फिल्म उद्योग में काम करने वाली अभिनेत्री और मॉडल अर्पिता मुखर्जी फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। माना जाता है कि उसने जांचकर्ताओं के सामने खुलासा किया था कि पार्थ चटर्जी ने अपने फ्लैटों को मिनी बैंक के रूप में इस्तेमाल किया था। वहीं बरामद पैसे से तृणमूल कांग्रेस पहले ही दूरी बना चुकी है।

Trending Videos
Arpita Mukherjee, partha chatterjee ED Recover More Than 51 crore Cash
ED seized Rs 29cr from Belgharia residence of Arpita Mukherjee - फोटो : ANI
पहली छापेमारी में ईडी ने किया बरामद-

1. 21 करोड़ रुपये के करेंसी नोट

2. 70 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सोना

3. डॉलर में 50 लाख रुपये से अधिक की नकदी

4. 20 मोबाइल फोन

बुधवार को दूसरी छापेमारी में ईडी ने बरामद किया

1. ₹28 करोड़

2. सोने की छड़ों सहित 5 किलो सोना
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Arpita Mukherjee, partha chatterjee ED Recover More Than 51 crore Cash
अर्पिता के दूसरे फ्लैट से 15 करोड़ कैश बरामद - फोटो : Amar Ujala GFX
पार्थ चटर्जी के घर से मिले 17 सामान
  • कम से कम 44 पन्नों की एक डीड, 2012 की है, जो बताती है कि दोनों एक-दूसरे को कम से कम पिछले 10 सालों से जानते थे।
  • हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन
  • नियुक्ति (स्कूलों में ग्रुप डी स्टाफ की) और पदों के स्थानांतरण से संबंधित दस्तावेज
  • उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र
Arpita Mukherjee, partha chatterjee ED Recover More Than 51 crore Cash
अर्पिता मुखर्जी - फोटो : Social Media
वॉशरूम में , वार्डरोब और संदूक भी मिला नोटों का जखीरा 

ईडी ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर अर्पिता मुखर्जी के चार ठिकानों को खंगाला है। कमरों के अलावा वॉशरूम, वार्डरोब और संदूक में भी नकदी छिपाकर रखी गई थी। अब तक 51 करोड़ से ज्यादा की नकदी और सोना व डॉलर आदि मिले हैं। इसे देखते हुए ईडी को आशंका है कि यह घोटाला 100 करोड़ से ज्यादा का हो सकता है।

विज्ञापन
Arpita Mukherjee, partha chatterjee ED Recover More Than 51 crore Cash
अर्पिता मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

ईडी के अधिकारियों को अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया स्थित आवास के बारे में पूछताछ के बाद पता चला जिसमें वह कथित तौर पर सहयोग कर रही हैं। कैश की गिनती बुधवार शाम करीब छह बजे शुरू हुई और गुरुवार सुबह चार बजे तक चली। नोट गिनने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें लाई गईं और सुबह ट्रकों में नकदी भरी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed