Pitbull Attack: अगर आपको भी कुत्तों को पालने का शौक है, तो सावधान हो जाइए। अगर कुत्ते पालते हैं तो उसकी वजह से जेल भी जाना पड़ सकता है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर हम ऐसा क्यों कर रहे हैं? दरअसल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पालतू कुत्ता इतना खतरनाक हो गया था कि उसने अपने मालकिन को ही नोच-नोच कर मार डाला।
Dog Attack: इन नस्ल के कुत्तों को पालने पर जा सकती है आपकी जान, जाना पड़ सकता है जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में पिटबुल शामिल है। पिटबुल नस्ल के कुत्ते अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। यह बहुत खतरनाक होते हैं। दुनिया के करीब 41 देशों में इस कुत्ते को पालने पर बैन है। इसकी नस्ल ओल्ड बुल डॉग और टेरियर डॉग की क्रॉस ब्रीडिंग से विकसित हुई है। इसके चार नस्ल होते हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में पिटबुल, रॉटवीलर, जर्मन शेफर्ड, अमेरिकन बुलडॉग और बुलमास्टिफ शामिल हैं।
इतना खतरनाक क्यों होता है पिटबुल?
बताया जाता है कि पिटबुल को 18वीं सदी में बुल और बियर फाइट के लिए तैयार किया जाता था। यहां पर पिटबुल को दूसरे जानवरों पर हमला करने की ट्रेनिंग दी जाती थी। माना जाता है कि पिटबुल का हमला सबसे ज्यादा खतरनाक होता है।
कुछ स्टडी के मुताबिक, पिटबुल नस्ल के कुत्ते सबसे ज्यादा हमले करते हैं, हालांकि कुछ रिपोर्ट में इससे इंकार किया गया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह दूसरे कुत्तों से ज्यादा खतरनाक नहीं होता है। शांत माने जाने वाले गोल्डन रिट्रीवर भी कभी-कभी बेहद जानलेवा हो जाते हैं।
डॉक्टर कहते हैं कि पालतू कुत्तों की ट्रेनिंग और टीकाकरण करवाना जरूरी है। प्रॉपर ट्रेनिंग नहीं देने से वे काटने और किसी भी शख्स की जान लेने को अंजाम देते हैं। अगर आपने भी घर में डॉग पाल रखा है तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।