सब्सक्राइब करें

Weird Story: पुरुष कराने गया था हार्निया का इलाज, शरीर के अंदर से निकला महिला का प्राइवेट पार्ट

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Fri, 28 Jan 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
private body part of the woman vagina gets in the man when went to hospital hernia treatment
आदमी में निकला महिला का प्राइवेट पार्ट - फोटो : istock

Female Body parts in Male: एक 67 वर्षीय पुरुष के शरीर के अंदर महिला का प्राइवेट पार्ट निकलने के बाद डॉक्टर हैरान हैं। आपको इस पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस शख्स के अंदर वजाइना के अलावा यूट्रस और फेलोपियन मिला है। दरअसल यह 67 साल का पुरुष हर्निया की शिकायत के बाद ऑपरेशन करवाने के लिए अस्पताल पहुंचा था। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की, तो इस दुर्लभ मामले के बारे में पता चला। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 67 साल का यह शख्स यूरोप के कोसोवो का निवासी है। करीब एक दशक पहले उन्हें प्राइवेट पार्ट के पास गांठ होने के बारे में पता चला था। इन्हें खांसने और खड़े होने पर गांठ नजर आती थी, हालांकि सोते समय यह नहीं दिखती थी। जब पहले वह इलाज कराने गए, तो गांठ के बारे में डॉक्टरों ने बताया कि यह हार्निया है और इलाज शुरू कर दिया। लेकिन उनकी परेशानी बढ़ती चली गई। 

Trending Videos
private body part of the woman vagina gets in the man when went to hospital hernia treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसके बाद यह शख्स दूसरे अस्पताल में इलाज कराने के लिए गया। जब वहां पर डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद रिपोर्ट देखी, तो वो हैरान रह गए। रिपोर्ट में पता चला कि इनके अंदर महिला का प्राइवेट पार्ट विकसित हो गया है। इसके अलावा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई कि यूटेरस, गर्भाशय ग्रीवा, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय भी मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
private body part of the woman vagina gets in the man when went to hospital hernia treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, डॉक्टरों ने जांच में पाया कि इस 67 वर्षीय पुरुष के अंदर महिला के जननांग हैं, तो वहीं टेस्टिकल भी गायब मिला। इस शख्स में मिली परेशानी को PMDS (Persistent Mullerian duct syndrome) कहा जाता है। किसी पुरुष के अंदर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट विकसित होना बहुत ही असमान्य स्थिति होती है। मेडिकल इतिहास में अभी तक सिर्फ 200 पुरुष में यह मामला मिला है। 

private body part of the woman vagina gets in the man when went to hospital hernia treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यूनिवर्सिटी ऑफ प्रिस्थिना (University of Prishtina)  ने यूरोलॉजी केस रिपोर्ट जर्नल में यह रिपोर्ट प्रकाशित की है। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसल (NIH) के मुताबिक, इसकी प्रमुख पहचान undescended testes या soft inguinal hernias है। आमतौर पर पुरुषों को इस बारे में पता नहीं चलता है, लेकिन इसकी विस्तार से जांच करने में पकड़ में आ जाता है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed