{"_id":"5c4d6361bdec224dce165f0f","slug":"republic-day-parade-2019-tamil-nadu-tableau-showing-women-without-blouses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना ब्लाउज महिलाओं के चित्रण की इस झांकी पर बढ़ा विवाद, गणतंत्र दिवस परेड में दिखा था नजारा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बिना ब्लाउज महिलाओं के चित्रण की इस झांकी पर बढ़ा विवाद, गणतंत्र दिवस परेड में दिखा था नजारा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Sun, 27 Jan 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
70th Republic Day tableau
- फोटो : PIB
Link Copied
70वें गणतंत्र दिवस की परेड में अबकी बार बहुत कुछ पहली बार हुआ है। अभी लोगों में परेड की खुमारी उतरी भी नहीं थी कि विवाद पहले ही सामने आने लगे हैं। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्यों की झांकी राजपथ पर देखने को मिली। लेकिन अब तमिलनाडु की झांकी पर विवाद शुरू हो गया है।
Trending Videos
2 of 6
Republic Day 2019 parade
- फोटो : ANI
दरअसल, तमिलनाडु की झांकी में महिलाओं को बिना ब्लाउज के सिर्फ साड़ी में दिखाया गया था। महात्मा गांधी की मदुरै यात्रा को दिखाती इस झांकी में महिलाओं को बिना ब्लाउज सिर्फ साड़ी में दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
tamil nadu tableau 2019
- फोटो : PIB
तमिलनाडु सरकार की इस झांकी में महात्मा गांधी की 1921 की मदुरै यात्रा को दिखाया गया था, जिसके बाद उन्होंने कपड़े त्याग दिए थे और सिर्फ एक धोती पहनने का फैसला किया था। ऐसा फैसला उन्होंने यहां के किसानों की दयनीय हालत को देखकर किया था।
4 of 6
Tableau of Karnataka 2019
- फोटो : PIB
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 22 सितंबर 1921 की मदुरै यात्रा के बारे में बताते हुए राजनीतिक दल द्रविड़ इयक्का तमिझर पेरावई के महासचिव सुबा वीरापांडियन ने कहा कि इस यात्रा के बाद महात्मा गांधी ने सिर्फ एक धोती पहनने का फैसला किया था। यह महात्मा गांधी और तमिलनाडु के लिए अहम घटना थी, लेकिन 1921 में महिलाएं इस तरह कपड़े नहीं पहनती थीं, जैसा झांकी में दिखाया गया है। त्रावणकोर क्षेत्र में महिलाएं इस तरह का पहनावा पहनती थीं, मगर महिलाओं के ब्लाउज पहनने पर बैन को 19वीं शताब्दी में ही खत्म कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
गणतंत्र दिवस
वीरापांडियन ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था, वह भी तब जब राजपथ पर देश के गौरव यानी परेड को पूरी दुनिया देख रही थी। असंगठित मजदूर संघ की सलाहकार आर गीता ने भी कहा कि बिना ब्लाउज के महिलाओं को दिखाने से बचा जा सकता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।