{"_id":"5c4d4552bdec224c0b488ba2","slug":"kedar-jadhav-thanks-ms-dhoni-and-virat-kohli-for-becoming-him-an-all-rounder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvNZ: 'माही भाई बोलें तो आंख बंद करके भी वहां गेंद डालने पर विकेट मिल जाएगा'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvNZ: 'माही भाई बोलें तो आंख बंद करके भी वहां गेंद डालने पर विकेट मिल जाएगा'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
केदार जाधव और एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑलराउंडर केदार जाधव ने अपनी सफलता का श्रेय पूर्व कप्तान एमएस धोनी को दिया है। जाधव ने कहा है कि धोनी ने उन्हें इस तरह के क्रिकेटर बनने में मदद की। जाधव ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 22 रन की तेजतर्रार पारी खेली और धोनी के साथ पांचवें विकेट के लिए तेजी से 53 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को 324 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी करते हुए रॉस टेलर का शिकार किया।
2 of 5
kedar jadhav
जाधव ने 51 वन-डे में 24 विकेट चटकाए हैं। जाधव को विकेट के पीछे से धोनी से मार्गदर्शन मिलता रहता है। जाधव ने कहा कि वह धोनी के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचाना। उन्होंने कहा, 'मैं आज जैसा क्रिकेटर हूं, वो धोनी की बदौलत। वह हमेशा मुझे प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने सबसे पहले मुझे जिम्बाब्वे में देखा और फिर 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में।'
3 of 5
kedar jadhav
जाधव ने आगे कहा, 'धोनी चाहते थे कि मैं दो ओवर करूं और भाग्य की बात रही कि अपने दूसरे ओवर में मुझे दो विकेट मिले। इसके बाद से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों से भी मुझे प्रोत्साहन मिलना शुरू हुआ। उन्होंने मेरा विश्वास बढ़ाया और मुझे पार्ट-टाइम गेंदबाज का दबाव महसूस नहीं होने दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केदार जाधव
- फोटो : ESPN
ऑलराउंडर ने कहा, 'मैं विराट और माही भाई का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे वहां गेंदबाजी करने दी, जहां मैं चाहता था। जब विकेट गिरता है, तो वह मुझसे गेंदबाजी कराके ओवर्स का कोटा भी पूरा कर लेते हैं। मेरे ख्याल से मैं बहुत भाग्यशाली हूं। पहले भी कई बार बता चुका हूं कि जब भी मेरे मन में सवाल होता है तो माही भाई की तरफ देखता हूं। वह बताते हैं कि किस जगह गेंदबाजी करना है। मैं अपनी आंखें बंद करके वहां गेंदबाजी करूं तो भी विकेट मिल जाता है।'
विज्ञापन
5 of 5
kedar jadhav
जाधव ने जोर देकर कहा कि उनका पूरा ध्यान बल्लेबाजी पर है और वह प्रमुख स्पिनर बनने पर ध्यान नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं प्रमुख स्पिनर बनने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। मैं पार्ट टाइम गेंदबाज बनने की कोशिश कर रहा हूं, जो रन खर्च नहीं करता। मेरे कप्तान कहते हैं कि बाउंड्री जमाने वाली गेंद नहीं करना और अगर इस बीच विकेट मिल जाए तो वह बोनस है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।