{"_id":"65e1b714c9425b88e801d8ae","slug":"richest-dog-of-the-world-gunther-vi-worth-30-billion-know-interesting-facts-2024-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Richest Dog In The World: ये है दुनिया का सबसे अमीर कुत्ता, 30 अरब के मालिक की सेवा करते हैं कई नौकर-चाकर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Richest Dog In The World: ये है दुनिया का सबसे अमीर कुत्ता, 30 अरब के मालिक की सेवा करते हैं कई नौकर-चाकर
Fri, 01 Mar 2024 05:47 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 01 Mar 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Richest Dog Of The World Gunther VI
- फोटो : instagram/guntherrichdog
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Richest Dog Of The World: आपने दुनिया के सबसे अमीर आदमी के बारे में तो सुना होगा, लेकिन शायद ही आप दुनिया के सबसे अमीर कुत्ते के बारे में जानते होंगे। अमीरों की आलीशान लाइफस्टाइल के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी लक्जरी लाइफ के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस कुत्ते की क्वालिटी ऑफ लाइफ की तुलना दुनिया के किसी आम इंसान से की जाए तो ये उससे काफी ऊपर नजर आएगी। इस तरह का शानदार जीवन बहुत से इंसानों के नसीब में भी नहीं होता है। आइए आपको इस कुत्ते के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Richest Dog Of The World Gunther VI
- फोटो : instagram/guntherrichdog
Gunther VI मशहूर पॉप सिंगर रह चुकीं मेडोना के पुराने घर में रहता है, जिसके पास एक बड़ा सा यॉट भी है। यहां बाहमास के विला से नौकर भी आते हैं। यह कुत्ता कैरिबियन द्वीपों में स्थित अपने 6 अरब 81 करोड़ के घर में रहता है।
Richest Dog Of The World Gunther VI
- फोटो : instagram/guntherrichdog
इतना ही नहीं गंथर की टीम ने यह भी बताया है कि वह कई बार आलीशान डिनर के अलावा यॉट ट्रिप्स पर दुनिया की सैर भी करता हैं। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कुत्ते का पैसा इटली का एक 66 वर्षीय आंत्रप्रेन्योर मौरिजियो मियान नियंत्रित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Richest Dog Of The World Gunther VI
- फोटो : instagram/guntherrichdog
दरअसल मियान गंथर कॉर्पोरेशन के सीईओ है, जो इस कुत्ते के असली मालिक द्वारा छोड़ी गई 29 अरब दो करोड़ रुपये की संपत्ति की देख रेख कर रही है। जर्मन काउंटेस कैरलोटा लेबिनस्टेन ने अपनी सारी संपत्ती इस कुत्ते के नाम कर दी थी। गंथर के पीआर लकी कार्ल्सन के मुताबिक, लेबिनस्टेन की मौत के समय उनका कोई नजदीकी रिश्तेदार नहीं था, ऐसे में लेबिनस्टेन ने सारी जायदाद अपने प्रिय कुत्ते के नाम कर दी थी।
विज्ञापन
Richest Dog Of The World Gunther VI
- फोटो : instagram/guntherrichdog
इसके बाद गंथर के नाम पर ट्रस्ट बनाया गया, जो ये सुनिश्चित करता है की पूरी संपत्ति गंथर और उसके परिवार के पास रहे। हाल ही में गंथर पर एक फिल्म भी बनाई जा रही है, जो काफी चर्चा का विषय भी बना रहा है।