Top News: अमर उजाला की योगीराज से खास बात, दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगीराज से अमर उजाला की खास बातचीत
जैसे अयोध्या में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के साथ विराजे रामलला की प्रतिमा सदा के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है, वैसे ही अरुण योगीराज का नाम उसके मूर्तिकार के रूप में हमेशा के लिए लिखा जा चुका है। इन्हीं अरुण योगीराज से मिलना, उनसे बात करना, मूर्ति निर्माण की उनकी पूरी यात्रा से गुजरना एक बहुत ही दिलचस्प अनुभव रहा। इस बातचीत में उन्होंने कई ऐसी बातें बताईं हैं, जिन्हें इस वीडियो के जरिए आप पहली बार अमर उजाला पर देख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
ममता के गढ़ में पीएम मोदी की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सबसे बड़े चेहरे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में सियासी रणभूमि में उतरने वाली भाजपा 2024 के आम चुनाव में अभियान की शुरुआत पश्चिम बंगाल से कर सकती है। पार्टी की रणनीति के बारे में आई खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर आ रहे हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर
ढाका के एक रेस्तरां में लगी आग, 44 लोगों की गई जान
बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक बिल्डिंग में आग लग गई, जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग बेली रोड पर स्थित एक बिल्डिंग में लगी है, जिसमें कई सारे रेस्तरां मौजूद हैं। अग्निशमन विभाग ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने सातवीं मंजिल से 70 लोगों को बाहर निकाला, जिसमें 42 लोग बेहोश थे। पढ़ें पूरी खबर
आज से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद
पहली मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद प्रारंभ होगी, जो 15 जून तक चलेगी। सरकार ने 2275 रुपये प्रति कुंतल गेहूं का समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। योगी सरकार ने निर्देश दिया है कि इस दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने चाहिए। गेहूं की बिक्री हेतु किसानों को खाद्य व रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीकरण-नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। पढ़ें पूरी खबर