Vladimir Putin: रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस के हमले से यूक्रेन में हालात बदतर हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच लगभग आठ महीने से युद्ध जारी है। लेकिन इस युद्ध में कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। लेकिन इस युद्ध के बीच दुनिया में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सबसे अधिक चर्चा हो रही है।
Vladimir Putin: पत्रकार का चौंकाने वाला दावा, खून से नहा रहे राष्ट्रपति पुतिन, जानवरों की दी जा रही बलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल के दिनों में राष्ट्र्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं। कई कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रूस के राष्ट्र्रपति कैंसर और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे हैं। लेकिन रूस के एक प्रसिद्ध पत्रकार ओलेग काशिन ने हैरान करने वाला दावा किया है।
पत्रकार का दावा है कि इन दिनों पुतिन को जादू-टोने पर विश्वास हो रहा है। उनके द्वारा मन को पढ़ने और खून से होने वाले कई गतिविधियां की जा रही हैं। ओलेग काशिन का दावा है कि रूस की सत्ता पर काबिज रहने के लिए पुतिन ने कुत्ते और चील समेत कई जानवरों की बलि दी है। लेकिन पत्रकार ने इन दावों को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया है।
Optical Illusion: क्या आपकी तेज आंखें इस तस्वीर में ढूंढ लेंगी पेंगुइन? 14 सेकेंड के अंदर खोजने का है चैलेंज
ओलेग काशिन का दावा है कि पुतिन हर दिन हिरण के खून से नहाते हैं। उनका कहना है कि वह साइबेरिया के एक जादूगर से डरे हुए हैं, लेकिन उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्रकार का कहना है कि पुतिन इकलौत नेता हैं जिन्हें ऐसी चीजों पर विश्वास है। उनका कहना है कि पुतिन के आंतरिक सर्कल में रहने वाले ज्यादा लोग हैं जो जादुई चीजों पर यकीन करते हैं।
पत्रकार ओलेग काशिन का दावा है कि रूसी सुरक्षाबल भी पैरानॉर्मल एक्टिविटी के बारे में रिसर्च कर रहा है। उन्होंने दावा किया है कि रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से सत्ता के खिलाफ उठी आवाज और गिरती सेहत की वजह से पुतिन का जादुई दुनिया की तरफ झुकाव बढ़ा है।