फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Science News: बृहस्पति के चंद्रमा पर मौजूद है जीवन? नासा के अंतरिक्ष यान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 17 Mar 2024 01:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
Science News: Does Life Exist On Jupiter Moon Europa Nasa Juno Space New Data reveal
बृहस्पति के चंद्रमा पर मौजूद है जीवन? - फोटो : Istock

Science News: यूरोपा बृहस्पति ग्रह के सबसे बड़े चद्रमाओं में शामिल है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने यूरोपा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वैज्ञानिकों को उम्मीद थी कि इस उपग्रह पर धरती की तरह जीवन हो सकता है। इसकी मुख्य वजह यूरोपा के सतह पर पानी और ऑक्सीजन की उपस्थिति को माना गया था। अब जानकारी सामने आई है कि जीवन को बनाकर रखने के लिए यूरोपा पर पर्याप्त ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं होता है। 



नासा का जूनो अंतरिक्ष यान बृहस्पति की परिक्रमा करता है, जिसके हाल के प्राप्त आंकड़ों से पता चला है कि ग्रह के चंद्रमा में कुछ छिपा है, तो ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। यह खोज साइंस जर्नल नेचर एस्ट्रोनॉमी में प्रकाशित की गई थी, जो सितंबर 2022 में बृहस्पति की परिक्रमा करते हुए जूनो अंतरिक्ष यान से भेजे गए डेटा के विश्लेषण पर आधारित थी। आइए जानते हैं नए खुलासे के बारे में...

 

Science News: Does Life Exist On Jupiter Moon Europa Nasa Juno Space New Data reveal
बृहस्पति के चंद्रमा पर मौजूद है जीवन? - फोटो : Istock

ऑक्सीजन पर हुआ बड़ा खुलासा 
 
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में जेमी सजाले और उनकी शोध टीम का निष्कर्ष है कि चंद्रमा की सतह से प्रचुर मात्रा में हाइड्रोजन निकलती है, लेकिन यह प्रति सेकंड सिर्फ 18 किलोग्राम ऑक्सीजन पैदा करती है। यह बीते कंप्यूटर मॉडल द्वारा अनुमानित करीब एक हजार प्रति सेकेंड से काफी कम है। 
 

Science News: Does Life Exist On Jupiter Moon Europa Nasa Juno Space New Data reveal
बृहस्पति के चंद्रमा पर मौजूद है जीवन? - फोटो : Istock

फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के खगोल विज्ञानी मनस्वी लिंगम ने बताया कि इस कमी के बावजूग, हाल के ऑक्सीजन अनुमान अभी भी जीवन के लिए सूक्ष्मजीवियों की आदत के अनुकूल हैं, जैसा कि हमें पता है। 

Holi 2024: कैसे हुई ब्रज में लट्ठमार होली की शुरुआत, जानिए कहां-कहां निभाई जाती हैं ऐसी अनोखी परंपराएं
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Science News: Does Life Exist On Jupiter Moon Europa Nasa Juno Space New Data reveal
बृहस्पति के चंद्रमा पर मौजूद है जीवन? - फोटो : Istock

यूरोपा की सतह के नीचे है पानी

बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा की सतह के नीचे पानी का बड़ा स्रोत दबा है। इस पानी का सतह पर किसी इस्तेमाल में नहीं आता है। दूसरी बात सूर्य के प्रकाश की अनुपस्थिति की वजह सतह पर कोई पौधा प्रकाश संश्लेषण भी नहीं कर सकता, लेकिन सैकड़ों लाखों सालों में महासागरों की बर्फ से ढकी छतों पर जमा पोषक तत्वों को कई भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं द्वारा नीचे ज्यादा गहराई तक पहुंचाया जा सकता है।

Zero Born Country: ऐसा देश जहां पैदा नहीं हो सकते बच्चे, वजह जानकर होगी हैरानी

विज्ञापन
Science News: Does Life Exist On Jupiter Moon Europa Nasa Juno Space New Data reveal
बृहस्पति के चंद्रमा पर मौजूद है जीवन? - फोटो : Istock

यूरोपा पर भारी मात्रा में हाइड्रोजन 

यूरोपा के वायुमंडल में हाइड्रोजन की मोटी परत है, जिसके नीचे सतह पर ऑक्सीजन की एक नाजुक परत है। हाइड्रोजन और ऑक्सीजन लगातार चंद्रमा की पतली हवा की भरपाई करने का काम करते हैं, क्योंकि इसके विकिरण से भरे बर्फीले आवरण से बाहर आते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह तत्व कभी-कभी उछल कर बाहर आ जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed