Earth Inner Core: धरती रहस्यों से भरी हुई है। कई रहस्यों के बारे में अभी तक नहीं पता चल पाया है। इन रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं। इस बीच वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के भीतर छिपे एक रहस्य का पता लगाया है। इस खोज से कई मान्यताएं बदल सकती हैं। शोध में पता चला बै कि वास्तव में पृथ्वी की आंतरिक कोर के अंदर भी एक या उससे अधिक कोर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के भूभौतिक शास्त्री जोआन स्टीफेंसन और उनके सहयोगियों ने यह शोध किया है। उन्हें शोध में पता चला कि पृथ्वी के आतंरिक कोर में दो अलग-अलग परतें हो सकती हैं।
Earth Inner Core: पृथ्वी के भीतर छिपे इस रहस्य का हुआ खुलासा, हैरत में पड़े वैज्ञानिक
Earth Inner Core: जोआन स्टीफेंसन ने साल 2021 के शोध में जानकारी दी थी कि हमें बताया गया है कि पृथ्वी की चार प्रमुख परते हैं, जिनमें क्रस्ट, मेंटल, बाहरी कोर और आंतरिक कोर शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरान करने वाला है तापमान
वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती की आंतरिक कोर इसके कुल आयतन का सिर्फ एक फीसदी है। इसका तापमान 5000 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। लेकिन, कुछ साल पहले स्टीफेंसन को शोध में पता चला है कि आंतरिक कोर में दो अलग-अलग परतें हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह बेहद रोमांचित करने वाला है। इसका मतलब यह हो सकता है कि हमें स्कूल की किताबों को फिर से लिखना पड़ेगा।
शोध के दौरान वैज्ञानिकों की टीम ने एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया है। इससे आंतरिक कोर के हजारों मॉडलों का कई दशकों के दौरान देखे गए आंकड़ों से मिलान किया गया। इन आंकड़ों से भूकंपीय तरंगों के पृथ्वी से होकर गुजरने के समय के बारे में पता चला था। इसे अंतरराष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इकट्ठा किया था।
Maha Kumbh 2025: हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी कैसे बिना कपड़ों के रहते हैं नागा साधु? जानिए आखिर क्या है रहस्य
क्या है धरती के भीतर?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टीफेंसन का कहना है कि ऐसे सबूत पाए गए हैं, जो लोहे की संरचना में बदलाव का संकेत दे सकते हैं। यह पृथ्वी के इतिहास में शायद दो अलग-अलग शीतलन घटनाओं के बारे में बताते हैं।
Optical Illusion: तस्वीर में जंगल के बीच छिपा है पेंगुइन, सिर्फ तेज नजर वाले ही 7 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं
उन्होंने आगे बताया कि इस बड़ी घटना का विवरण अभी भी रहस्य है, लेकिन जब पृथ्वी के आंतरिक कोर के बारे में बता हमारे जानकारी के बारे में आती है, तो हमने इसमें पहले के एक और टुकड़े को जोड़ दिया। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में वैश्विक भूकंपों और रिसीवरों के वितरण की कमी के बारे में बताया है और कहा कि यह गायब डेटा उनके निष्कर्षों को निश्चितता को सीमित करता है।