Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Gangasagar Mela: banks chants of Maa Ganga; From Aarti to the race for environmental protection, see photos
{"_id":"6784a65ccec7dd2e4b06c91d","slug":"gangasagar-mela-banks-chants-of-maa-ganga-from-aarti-to-the-race-for-environmental-protection-see-photos-2025-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंगासागर मेला: मां गंगा के जयघोष से गूंज उठा तट; आरती से लेकर पर्यावरण सुरक्षा के लिए दौड़ तक, देखें तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गंगासागर मेला: मां गंगा के जयघोष से गूंज उठा तट; आरती से लेकर पर्यावरण सुरक्षा के लिए दौड़ तक, देखें तस्वीरें
एन. अर्जुन, गंगासागर (सागरद्वीप)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 13 Jan 2025 03:42 PM IST
सार
आठ जनवरी से गंगासागर मेला विधिवत रूप से शुरू हो गया है। धीरे-धीरे तीर्थयात्री गंगासागर पहुंचने लगे हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने भी मेले के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।
कहावत है, सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार...यह इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पहुंचने का राह बहुत कठिन है। हलांकि, अब यह रास्ता पहले से काफी सुगम हो गया है।
2 of 7
Gangasagar Mela
- फोटो : Amar Ujala
मां गंगा के जयघोष से गूंजने लगा है सागर तट...
आठ जनवरी से गंगासागर मेला विधिवत रूप से शुरू हो गया है। धीरे-धीरे तीर्थयात्री गंगासागर पहुंचने लगे हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने भी मेले के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। कोलकाता से लेकर गंगासागर तक किसी भी यात्री को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। शनिवार को इस बार की पहली सागर के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसके अलावा गंगा सागर के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए मैराथन 'रन फॉर ग्रीन' का भी आयोजन किया गया। रविवार तक 42 लाख श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
3 of 7
Gangasagar Mela
- फोटो : Amar Ujala
सागर तट पर गंगा आरती
इस बार भी सागर तट पर भव्य गंगा आरती हो रही है। शनिवार को इस बार की पहली गंगा आरती हुई। हजारों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। जैसा कि पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया था कि इस बार 11, 12 और 13 जनवरी को गंगासागर में सागर तट पर गंगा आरती होगी। पिछले साल भी गंगा आरती हुई थी। शनिवार को सागर तट पर इस बार की पहली गंगा आरती हुई। हजारों तीर्थ यात्री इसके गवाह बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Gangasagar Mela
- फोटो : Amar Ujala
गंगासागर के लिए रन फॉर ग्रीन
दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन और जीबीडीए के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से "रन फॉर ग्रीन गंगासागर" का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत पूरे वर्ष विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इस विशेष कार्यक्रम में 203 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें एडीएम जनरल, एडीएम लॉ, जिला अधिकारी, एनडीआरएफ के कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट, कोस्ट गार्ड, एनजीो और सागर कॉलेज के छात्र शामिल थे। यह दौड़ 3.5 किलोमीटर की थी और इसका उद्देश्य गंगासागर क्षेत्र में पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन
5 of 7
Gangasagar Mela
- फोटो : Amar Ujala
अब तक पहुंच चुके हैं 42 लाख तीर्थयात्री
पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री अरुप विश्वास ने रविवार को कहा कि देश और दुनिया से गंगासागर मेले में पवित्र तीर्थ यात्री भारी में सागरद्वीप पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक गंगासागर में 42 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके है। पवित्र स्नान वाले दिन तक और 80 श्रद्धालुओं के सागर तट पर पहुंचने की उम्मीद है। यह बात आज उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। पत्रकार सम्मेलन में उनके अलावा परिवहन मंत्री स्नेहाशिस चक्रवर्ती, दक्षिण 24 परगना के डीसी सुमित गुप्ता भी मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।