फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 12 Feb 2025 05:18 PM IST
सार
Snow Moon 2025: 12 फरवरी को आसमान में एक बेहद खूबसूरत और अद्भुत नजारा दिखेगा। अमेरिकी और यूरोपीय परंपराओं से स्नो मून नाम आया है। ओल्ड फार्मर्स अल्मनैक के मुताबिक, हर साल फरवरी में पूर्णिमा को स्नो मून कहा जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए कब और कहां आएगा नजर स्नो मून
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Snow Moon 2025: साल की दूसरी पूर्णिमा या फरवरी के फुल मून को (Full Moon) को स्नो मून (Snow Moon) कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की रोशनी अपने चरम पर होती है। सर्दियों के मौसम में बर्फबारी की वजह से इस फुल मून को स्नो मून कहा जाता है। साल 2025 की दूसरी पूर्णिमा यानी माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को है। माघ महीने की पूर्णिमा को स्नो मून दिखाई देगा।
स्नो मून को बिना किसी यंत्र यानी नंगी आंखों से देखा जा सकता है। अगर खराब मौसम होता है, तो इसे देखना मुश्किल होता है। इसलिए इसे हंगर मून (Hunger Moon) भी कहा जाता है। साल की दूसरी पूर्णिमा को चांद पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए सबसे दूर बिंदु पर चला जाता है। इसके कारण उत्तरी गोलार्ध पर सबसे अधिक बर्फ पड़ती है। स्नो मून तब देखा जाता है जब चांद पृथ्वी के सामने सूरज के ठीक सीध में होता है। इस दौरान चांद आम दिनों के मुकाबले थोड़ा छोटा भी नजर आता है।
2 of 5
आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए कब और कहां आएगा नजर स्नो मून
- फोटो : Freepik
स्नो मून क्या होता है?
12 फरवरी को आसमान में एक बेहद खूबसूरत और अद्भुत नजारा दिखेगा। अमेरिकी और यूरोपीय परंपराओं से स्नो मून नाम आया है। ओल्ड फार्मर्स अल्मनैक के मुताबिक, हर साल फरवरी में पूर्णिमा को स्नो मून कहा जाता है।
3 of 5
आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए कब और कहां आएगा नजर स्नो मून
- फोटो : Freepik
ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय आमतौर पर भारी बर्फबारी होती है। आम तौर पर फरवरी में बर्फबारी होती है। इसलिए स्नो फाॅल से जोड़ते हुए इसे स्नो मून कहा जाता है। अमेरिका और यूरोपीय देशों में यह बेहद लोकप्रिय है।
आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए कब और कहां आएगा नजर स्नो मून
- फोटो : Freepik
कब और कहां दिखाई देगा?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार की शाम को स्नो मून करीब 6:41 बजे शाम को दिखना शुरू होगा, तो वहीं यह भारतीय समयानुसार, 12 फरवरी को करीब शाम 7 बजकर 23 मिनट पर आसमान में दिखेगा। माघ पूर्णिमा का चांद दूधिया रोशनी से नहाया दिखेगा और आगे जाकर इसकी रोशनी अपने चरम पर होगी।
आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए कब और कहां आएगा नजर स्नो मून
- फोटो : Freepik
पूर्वी अमेरिकी राज्यों में स्नो मून बिल्कुल साफ देखा जा सकता है। हालांकि, यह भारत में नहीं दिखेगा। भारत में माघ पूर्णिमा का चांद दिखेगा, लेकिन यह दूधिया रोशनी वाला स्नो मून जैसा नहीं दिखेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।