{"_id":"67ac7f49a3d56a1b690c069d","slug":"players-who-scored-hundred-in-all-formats-at-a-single-venue-shubman-gill-ind-vs-eng-3rd-odi-2025-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: एक ही स्थल पर सभी प्रारूप में शतक लगाने वाले गिल पांचवें बल्लेबाज, इस मामले में सब को पछाड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: एक ही स्थल पर सभी प्रारूप में शतक लगाने वाले गिल पांचवें बल्लेबाज, इस मामले में सब को पछाड़ा
Wed, 12 Feb 2025 04:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 12 Feb 2025 04:30 PM IST
सार
गिल का आईसीसी टूर्नामेंट से पहले इस फॉर्म में होना भारत के लिए अच्छा संकेत है। शुभमन ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शतक लगाया। राशिद ने गिल की शानदार पारी का अंत उन्हें बोल्ड करके किया।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया और वनडे करियर का अपना सातवां शतक जड़ा। गिल इस सीरीज में शानदार फॉर्म में रहे और उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी फॉर्म साबित की। गिल का आईसीसी टूर्नामेंट से पहले इस फॉर्म में होना भारत के लिए अच्छा संकेत है। शुभमन ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शतक लगाया। गिल ने इस मैदान पर सभी प्रारूप में शतक लगाया है और वह दुनिया के पांचवें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक ही स्थल पर हर प्रारूप में सैकड़ा जड़ा है।
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
राशिद ने समाप्त की गिल की पारी
स्पिनर आदिल राशिद ने शुभमन गिल को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। राशिद ने गिल की शानदार पारी का अंत उन्हें बोल्ड करके किया। गिल के आउट होने के साथ ही उनके और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 104 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने अपने वनडे करियर का सातवां शतक जड़ा था। गिल 102 गेंदों पर 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 112 रन बनाकर आउट हुए।

अक्षर पटेल-शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
बाबर-डुप्लेसिस की सूची में शामिल
गिल इसके साथ ही पाकिस्तान के बाबर आजम और फॉफ डुप्लेसिस की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्हें एक स्थल पर सभी प्रारूप में शतक लगाया है। बाबर ने कराची के मैदान पर प्रत्येक प्रारूप में सैकड़ा लगाया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के डुप्लेसिस ने ऐसा जोहानिसबर्ग में किया। वहीं, डेविड वॉर्नर और क्विटंन डिकॉक भी एक ही स्थल पर सभी प्रारूप में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं।
सभी प्रारूप में एक ही स्थल पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज

| बल्लेबाज | देश | स्थल |
| बाबर आजम | पाकिस्तान | कराची |
| फॉफ डुप्लेसिस | दक्षिण अफ्रीका | जोहानिसबर्ग |
| डेविड वॉर्नर | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड |
| क्विंटन डिकॉक | दक्षिण अफ्रीका | सेंचुरियन |
| शुभमन गिल | भारत | अहमदाबाद |
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
गिल ने हाशिम अमला को पीछे छोड़ा
शुभमन का यह 50वां वनडे मैच था और वह शुरुआती 50 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गिल के 50 वनडे मैचों में 2587 रन हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला को पीछे छोड़ा जिन्होंने पहली 50 पारियों में 2486 रन बनाए थे। वहीं, तीसरे स्थान पर इमाम उल हक हैं जिन्होंने इस दौरान 2386 रन बनाए थे। वहीं, गिल ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्होंने अपने 50वें वनडे मैच में शतक लगाया है और सबसे तेजी से सात शतक पूरे किए हैं।
50 वनडे पारियों बाद सर्वाधिक रन

| बल्लेबाज | देश | रन |
| शुभमन गिल | भारत | 2587 |
| हाशिम अमला | दक्षिण अफ्रीका | 2486 |
| इमाम उल हक | पाकिस्तान | 2386 |
| फखर जमां | पाकिस्तान | 2262 |
| शाई होप | वेस्टइंडीज | 2247 |
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
इस खास सूची में शामिल हुए गिल
गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की इस सीरीज के हर मैच में 50+ स्कोर बनाया। गिल ने नागपुर में खेले गए पहले मैच में 87 रन बनाए थे, जबकि कटक में हुए दूसरे मैच में 60 रन की पारी खेली थी। वहीं, अहमदाबाद में वह शतक लगाने में सफल हुए। गिल इसके साथ ही सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी मैच में 50+ स्कोर बनाया है। इस सूची में उनसे पहले कृष्णामचारी श्रीकांत, दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह धोनी, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन शामिल हैं।