सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse 2024: जानिए कब लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण, आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 29 May 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
Solar eclipse 2024 second surya grahan of 2024 know the date and time sutak kaal
सूर्यग्रहण - फोटो : Amar Ujala

Solar eclipse 2024: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 के दिन लगा था। अब जल्द ही साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से या आंशिक रूप से ढक लेता है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश कम हो जाता है या पूरी तरह से गायब हो जाता है। इतना ही नहीं इस दौरान आकाश में दुर्लभ नजारे भी देखने को मिलते हैं। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोग दूसरे सूर्य ग्रहण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान आकाश में एक अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। इस बार लगने वाला सूर्य ग्रहण बेहद खास है, जो वैज्ञानिक के लिए बेहद उत्साहित करने वाला है।

loader


यह ग्रहण एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होने वाला है। ऐसा तब होता है जब जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह न ढक लेता है। इस दौरान आसमान में एक आग की अंगूठी नजर आती है। इस ग्रहण को रिंग ऑफ फायर के नाम से भी जाना जाता है।                

Trending Videos
Solar eclipse 2024 second surya grahan of 2024 know the date and time sutak kaal
सूरज - फोटो : freepik

कब और कहां लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण?
इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को दिखाई देगा। यह ग्रहण छह घंटे से अधिक समय तक लगेगा, जो भारतीय समय के अनुसार रात 9:13 बजे शुरू होकर अगले दिन सुबह 3:17 बजे खत्म होगा। अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? तो आपको बता दें कि, भारत में यह सूर्य ग्रहण रात के समय लगेगा। इसलिए यह भारत में लोगों को नहीं दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar eclipse 2024 second surya grahan of 2024 know the date and time sutak kaal
interesting facts about the sun - फोटो : Istock

भारत के अलावा यह वलयाकार ग्रहण दुनिया के कई देशों में दिखने वाला है, जिसमें दक्षिण अमेरिका के उत्तरी हिस्सों से लेकर आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली और प्रशांत महासागर शामिल हैं। इन स्थानों पर इस खगोलीय घटना को आसानी से देखा जा सकेगा।

Solar eclipse 2024 second surya grahan of 2024 know the date and time sutak kaal
interesting facts about the sun - फोटो : Istock

आपको बता दें खगोल विज्ञानी इस खगोलीय घटना को देखने के लिए सारी तैयारियां भी कर चुके हैं। हमारे सौर मंडल में सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं। हमारी पृथ्वी भी उन्हीं में से एक है। वहीं पृथ्वी का हमारा चक्कर चंद्रमा लगाता है। चक्कर लगाते हुए जब  चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाए तो यह सूर्य ग्रहण की स्थिति होती है।

विज्ञापन
Solar eclipse 2024 second surya grahan of 2024 know the date and time sutak kaal
interesting facts about the sun - फोटो : Istock

इस दौरान चंद्रमा के बीच में आने के कारण धरती के कुछ हिस्सों में प्रकाश नहीं आता है। अगर ये नजारा अंतरिक्ष से देखा जाए तो पृथ्वी की सतह पर एक विशाल परछाई देखने को मिलती है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed