{"_id":"6656c6e447f0cba5e309a35b","slug":"t20-world-cup-2024-australia-team-entered-warm-up-match-with-nine-players-vs-namibia-chief-selector-fielded-2024-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC: वार्म-अप मैच में नौ खिलाड़ियों के साथ उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम, मुख्य चयनकर्ता से भी कराई फील्डिंग, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: वार्म-अप मैच में नौ खिलाड़ियों के साथ उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम, मुख्य चयनकर्ता से भी कराई फील्डिंग, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 May 2024 11:40 AM IST
सार
41 वर्षीय बेली ऑस्ट्रेलिया के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में से एक माना जाता है। जब मार्श और जोश हेजलवुड मैदान से बाहर गए तो हॉज और मैकडोनाल्ड को भी फील्डिंग के लिए आना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 4
मिचेल मार्श, जॉर्ज बेली
- फोटो : Cricket Australia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑस्ट्रेलिया का पहला आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 वार्मअप मैच मंगलवार को विचित्र परिस्थितियों में शुरू हुआ जब टीम नामीबिया के खिलाफ अपने खेल के लिए नियम 11 के बजाय केवल नौ खिलाड़ियों को मैदान पर उतार सकी। इसके बाद कंगारू टीम को मुख्य चयनकर्ता और कोच को मैदान पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले गए इस प्रैक्टिस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 10 ओवर में जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने नौ विकेट पर 119 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाबाद 54 रनों की बदौलत 10 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
2 of 4
ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया
- फोटो : Cricket Australia/ICC
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श के टॉस जीतने के बाद जब मैच शुरू हुआ तो मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली और फील्डिंग कोच आंद्रे बोरोवेक को मैदान में उतारा। यह दोनों बिना अनमार्क्ड जर्सी के साथ मैदान पर उतरे। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी विश्व कप टीम के छह सदस्यों पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन के बिना है। उन्हें आईपीएल में अपनी ड्यूटी के बाद कुछ समय के लिए आराम दिया गया है। ये सभी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं।
3 of 4
ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया
- फोटो : Cricket Australia/ICC
41 वर्षीय बेली ऑस्ट्रेलिया के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में से एक माना जाता है। पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान अहमदाबाद में हुए फाइनल में कप्तान पैट कमिंस का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला बेली द्वारा ही लिया गया था। 46 वर्षीय बोरोवेक विक्टोरियन प्रीमियर क्रिकेट लीग में जिलॉन्ग के पूर्व विकेटकीपर हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि बेली और बोरोवेक बल्लेबाजी कोच ब्रैड हॉज और मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ टीम के साथ हैं। जब मार्श और जोश हेजलवुड मैदान से बाहर गए तो हॉज और मैकडोनाल्ड को भी फील्डिंग के लिए आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : CricketAustralia
हेजलवुड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट से कहा- निश्चित तौर पर हमारे पास खिलाड़ियों का पूरा कोटा नहीं था, लेकिन जो खिलाड़ी खेले, उनमें से कुछ लंबे समय तक आराम करने के बाद टीम में आए हैं। हमें पता है कि कई गेंदबाज लंबे ब्रेक से आ रहे हैं जो हमारे सिस्टम में काफी असामान्य है। हालांकि, मैदान पर जाना और मैच प्रैक्टिस मिलना काफी शानदार रहा। खेलना हमेशा ट्रेनिंग सेशन से अलग होता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।