{"_id":"6656b794a09b95e7f305e4ab","slug":"rohit-sharma-wife-ritika-sajdeh-supported-palestine-deleted-all-eyes-on-rafah-post-after-getting-trolled-2024-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"War: रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने फलस्तीन का किया समर्थन? ट्रोल हुईं तो डिलीट किया पोस्ट, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
War: रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने फलस्तीन का किया समर्थन? ट्रोल हुईं तो डिलीट किया पोस्ट, जानें पूरा मामला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 May 2024 10:35 AM IST
सार
सोशल मीडिया यूजर्स 'ऑल आइज ऑन राफा' को फलस्तीन के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए साझा कर रहे हैं। रविवार को इस्राइल की गोलाबारी और हवाई हमले में दक्षिणी गाजा शहर राफा में 45 से अधिक लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
1 of 3
रोहित रितिका
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह विवादों में फंस गई हैं। दरअसल, उन्हें फलस्तीन का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। कथित तौर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर 'ऑल आइज ऑन राफा' को लेकर पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी को डिलीट कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स 'ऑल आइज ऑन राफा' को फलस्तीन के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए साझा कर रहे हैं। रविवार को इस्राइल की गोलाबारी और हवाई हमले में दक्षिणी गाजा शहर राफा में 45 से अधिक लोग मारे गए थे।
2 of 3
रोहित रितिका
- फोटो : Instagram
रितिका सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
रितिका का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। खासकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्न ने उन पर भारतीय मुद्दों पर नहीं बोलने का आरोप लगाया, वहीं अन्य ने मजाक में कहा कि राफा कहां स्थित है, इसको लेकर रितिका अनजान थीं। हालांकि, अब रितिका ने उस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा लिया है। हालांकि, न ही रितिका और न ही रोहित की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया आई है। रोहित फिलहाल टी20 विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क में हैं। अपने इस पोस्ट की वजह से रितिका ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगीं। कई ए-लिस्ट बॉलीवुड हस्तियों ने भी फलस्तीन के लोगों के लिए अपना समर्थन दिखाया है। इनमें करीना कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, तृप्ति डिमरी, सामंथा प्रभु, फातिमा सना शेख, स्वरा भास्कर और दीया मिर्जा शामिल हैं।
3 of 3
रोहित रितिका
- फोटो : Instagram
अब तक क्या-क्या हुआ?
हमास द्वारा तेल अवीव में रॉकेट लॉन्च करने के कुछ घंटों बाद, इस्राइल ने राफा पर हमला किया था। यह हवाई हमाल विस्थापित लोगों के एक शिविर पर किया गया। इसमें 45 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए थे। इस्राइली सेना ने कहा कि दक्षिणी राफा क्षेत्र में हुए हमले में हमास के दो सदस्य भी मारे गए। ईरान समेत कई देशों ने "ऑल आइज ऑन राफा" लाइन को साझा करके हमले की निंदा की है। नई दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास के आधिकारिक एक्स हैंडल ने भी इसे पोस्ट किया है। गाजा पर नियंत्रण रखने वाला हमास फिलहाल इस्राइल के साथ युद्ध में है। इस समूह ने पिछले साल अक्तूबर में गाजा की सीमा पार कर इस्राइल में प्रवेश किया था और सैकड़ों लोगों को मार डाला था और कई लोगों को बंधक बनाकर ले गए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।