फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: टीम इंडिया ने न्यूयॉर्क में शुरू की तैयारी, हार्दिक भी पहुंचे; मुंबई में अनुष्का के साथ नजर आए विराट

Wed, 29 May 2024 09:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 May 2024 09:56 AM IST
सार

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर वार्मअप की तस्वीरें साझा की हैं। टीम इंडिया अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद नौ जून को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024: Team India start training in New York, Hardik Pandya joins Squad, Virat Kohli in Mumbai
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : Instagram
टी20 विश्व कप का आगाज दो जून (भारतीय समयानुसार) से होने जा रहा है। टीम इंडिया ने पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने उद्घाटन मैच से पहले न्यूयॉर्क में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले इस विश्व कप का फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। मेन इन ब्लू की टीम अपना एकमात्र वार्म-अप मैच एक जून को न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। वहीं, नताशा स्टैनकोविच से अनबन की खबरों के बीच टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या भी न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। 
T20 World Cup 2024: Team India start training in New York, Hardik Pandya joins Squad, Virat Kohli in Mumbai
भारतीय टीम - फोटो : Bumrah/Hardik Instagram
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर वार्मअप की तस्वीरें साझा की हैं। बुमराह द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में खुद बुमराह, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, ऑलराउंडर अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे और टी20 में नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं, हार्दिक द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में हार्दिक के अलावा शुभमन गिल, दुबे, द्रविड़ और अक्षर नजर आ रहे हैं। बुमराह और हार्दिक, दोनों का फॉर्म यह तय करेगी कि मेन इन ब्लू अपने अभियान में कितना आगे जाएंगे। चोट की वजह से 2022 टी20 विश्व कप नहीं खेलने वाले बुमराह भारत के लिए बेहद अहम होंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

T20 World Cup 2024: Team India start training in New York, Hardik Pandya joins Squad, Virat Kohli in Mumbai
भारतीय टीम - फोटो : Jasprit Bumrah instagram
बुमराह 2016 और 2021 टी20 विश्व कप खेल चुके हैं और इसके 10 मैचों में वह 22.54 की औसत और 21.0 के स्ट्राइक रेट से 11 विकेट ले चुके हैं। 10 रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में और पिछले साल हुए वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। भले ही उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ अंतिम स्थान पर रही, लेकिन उन्होंने 13 मैचों में 16.80 की औसत और सिर्फ 6.48 की इकोनॉमी रेट से 20 विकेट लिए, जिसमें 5/21 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े थे। वह टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup 2024: Team India start training in New York, Hardik Pandya joins Squad, Virat Kohli in Mumbai
भारतीय टीम - फोटो : Bumrah/Hardik Instagram
वहीं, हार्दिक का फॉर्म टीम इंडिया के लिए जरूर चिंता का विषय है। वह आईपीएल में न तो बल्लेबाजी और न ही गेंदबाजी में कुछ कमाल दिखा पाए थे। 13 पारियों में हार्दिक ने 216 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.04 का रहा था। वहीं, गेंदबाजी में वह 11 विकेट ले पाए थे। 31 रन देकर तीन विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

विज्ञापन
T20 World Cup 2024: Team India start training in New York, Hardik Pandya joins Squad, Virat Kohli in Mumbai
भारतीय टीम - फोटो : Bumrah/Hardik Instagram
हालांकि, भारत के लिए चिंता की बात यह है कि विराट कोहली अब भी मुंबई में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मंगलवार को मुंबई के एक रेस्त्रां के बाहर पत्नी अनुष्का शर्मा और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर के साथ दिखाई पड़े। उनके साथ जहीर खान और सागरिका घटगे भी दिखाई दिए। यानी कोहली अब तक न्यूयॉर्क के लिए नहीं निकल सके हैं। आईपीएल में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एलिमिनेटर में बाहर हो जाने के बावजूद कोहली 25 जून को पहले बैच के साथ न्यूयॉर्क के लिए रवाना नहीं हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह गुरुवार को रवाना हो सकते हैं। हालांकि, वह बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेंगे या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Virushka, Vamika and Akaay 🤍 (@anushka_and_virat_fanpage)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed