Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 may 2024 Updates On Amar Ujala
{"_id":"66568c636affd5021802a7be","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-29-may-2024-updates-on-amar-ujala-2024-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश से 27 मौतें, उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी; देश-दुनिया की अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश से 27 मौतें, उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी; देश-दुनिया की अहम खबरें
चक्रवात रेमल के बाद मूसलाधार बारिश, तूफान और भूस्खलन ने पूर्वोत्तर भारत में हाहाकार मचा दिया। अब तक 27 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग लापता हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं दूसरी ओर, उत्तर भारत प्रचंड गर्मी का सामना कर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच गया। उधर, सियासी दलों ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए चुनावी प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा चार राज्यों में हुंकार भरेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
2 of 11
गर्मी से बचाव कर अपने गंतव्य को जाते हुए
- फोटो : एजेंसी
मौसम: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी, दिल्ली में तापमान 50 डिग्री के पास
आसमान से बरसती आग से उत्तर भारत उबलने लगा है। राजस्थान के चूरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। अन्य शहरों में भी तापमान 48-49 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। दिल्ली में भी पारा 50 डिग्री को छूने की ओर है। वहीं, यूपी के झांसी में दिन का पारा 49 डिग्री रहा। आगरा में तापमान 48.6 आैर वाराणसी में 47.6 डिग्री रहा। पढ़ें पूरी खबर
3 of 11
मूसलाधार बारिश के बाद आइजोल जिले में पत्थरों की खदान ढही
- फोटो : पीटीआई
मूसलाधार बारिश-भूस्खलन से पूर्वोत्तर भारत में 27 की मौत
पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत हुई है। कई लापता हैं। ऐसे में संख्या बढ़ने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। असम में चक्रवात 'रेमल' के बाद तेज हवा के साथ भारी बारिश होने से मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हुई। जबकि 18 घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल)
- फोटो : एएनआई
चुनाव प्रचार: पीएम मोदी, शाह और नड्डा चार राज्यों में भरेंगे हुंकार
एक जून को सातवें चरण के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में सुबह 11 बजे से रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री ओडिशा रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी ओडिशा के मयूरभंज में दोपहर एक बजे से मयूरभंज में चुनावी रैली होगी। इसके बाद बालासोर में ढाई बजे से चुनावी जनसभा होगी। ओडिशा के केंद्रापाड़ा में साढ़े चार बजे से भाजपा की रैली होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फ्रीपिक
NCDC की चिंताजनक रिपोर्ट: जूनोटिक रोग साल में 29 बार आबादी तक पहुंचे
आबादी क्षेत्र से जंगलों की दूरी जैसे-जैसे कम हो रही है जानवरों से इन्सानों में फैलने वाले संक्रमण यानी जूनोटिक रोगों का दायरा भी बढ़ रहा है। अब तक देश के 29 राज्य इन बीमारियों की चपेट में आए हैं। पहली बार 2023 में एक साल में 29 बार अलग-अलग बैक्टीरिया आबादी तक पहुंचे हैं, जिनमें स्क्रब टाइफस संक्रमण आम रहा। राजस्थान और यूपी में इसके सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।