Longest Solar Eclipse: हमारे सौरमंडल में कई दुर्लभ खगोलीय घटनाएं होती रहती हैं, इन्हीं में से एक सूर्य ग्रहण भी है। इस तरह की दुर्लभ घटनाएं कभी-कभी ही देखने को मिलती हैं। सूर्य ग्रहण कई प्रकार के होते हैं, इनमें पूर्ण सूर्य ग्रहण का होना बेहद खास माना जाता है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को अमेरिका में देखने को मिला था। इस दौरान दिन में भी रात जैसा माहौल हो गया था। क्योंकि ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है। ऐसे में धरती पर बड़ी बहुत परछाई हो जाती है और चंद्रमा के पीछे से केवल सूर्य का चमकदार कोरोना दिखता है। जल्द की इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कब लगेगा। साथ ही जानेंगे आने वाले सालों में लगने वाले 10 सूर्य ग्रहण की तारीखें।
Solar Eclipse: कब लगेगा सदी का दूसरा 'सबसे लंबा' पूर्ण सूर्य ग्रहण? जानें आने वाले 10 सूर्य ग्रहण की तारीखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें साल 2027 में सदी का दूसरा सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जबकि अगला सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगने वाला है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। ऐसा तब होता है जब चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को नहीं ढक पाता है। ऐसे में आसमान में एक आग की रिंग नजर आती है। यह ग्रहण प्रशांत महासागर, दक्षिणी चिली और दक्षिणी अर्जेंटीना के कुछ हिस्सों में देखा जाएगा।
कब लगा था सदी का पहला सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण?
बात की जाए सदी के सबसे लंबे पूर्ण सूर्य ग्रहण की तो यह 22 जुलाई 2009 को देखा गया था, जो 6 मिनट 38 सेकंड लंबा था। वहीं अब सदी का अगला सबसे लंबा सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को नजर आएगा, जिसकी पूर्णता 6 मिनट 22 सेकंड लंबी होगी।
2 अक्टूबर 2024 (वलयाकार सूर्य ग्रहण)
29 मार्च 2025 (आंशिक सूर्य ग्रहण)
17 फरवरी 2026 (वलयाकार सूर्य ग्रहण)
12 अगस्त 2026 (पूर्ण सूर्यग्रहण)
6 फरवरी 2027 (वलयाकार सूर्य ग्रहण)
2 अगस्त 2027 (पूर्ण सूर्यग्रहण)
26 अगस्त 2028 (वलयाकार सूर्य ग्रहण)
22 जुलाई 2028 (पूर्ण सूर्यग्रहण)
1 जून 2030 (वलयाकार सूर्य ग्रहण)
25 नवंबर 2030 (पूर्ण सूर्यग्रहण)