फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

USA vs CAN: टी20 विश्व कप के एक ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले दूसरे गेंदबाज बने गॉर्डन, आरोन की रिकॉर्ड पारी

Sun, 02 Jun 2024 11:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Jun 2024 11:34 AM IST
सार

आरोन जोंस और आंद्रिस गोउस ने दमदार बल्लेबाजी कर अमेरिका को कनाडा के खिलाफ ग्रुप-ए के मुकाबले में सात विकेट से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में विजय शुरुआत दिलाई।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 USA vs CAN Jeremy Gordon Most Expensive Over in T20 WC History Records Stats
जेरेमी गॉर्डन - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका और कनाडा के बीच ग्रुप-ए के मुकाबले के साथ ही टी20 विश्व कप 2024 की धमाकेदार शुरुआत हो गई। इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया, लेकिन अमेरिका के आरोन जोंस की पारी कनाडा पर भारी पड़ी। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने, लेकिन कनाडा के गेंदबाज जेरेमी गॉर्डन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। गॉर्डन टी20 विश्व कप में सर्वाधिक रन लुटाने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। 
T20 World Cup 2024 USA vs CAN Jeremy Gordon Most Expensive Over in T20 WC History Records Stats
जीत के बाद अमेरिका टीम के खिलाड़ी - फोटो : ICC
अमेरिका की कनाडा पर बड़ी जीत
आरोन जोंस और आंद्रिस गोउस ने दमदार बल्लेबाजी कर अमेरिका को कनाडा के खिलाफ ग्रुप-ए के मुकाबले में सात विकेट से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में विजय शुरुआत दिलाई। आरोन जोंस ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर चार चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 94 रनों की पारी खेली।  
T20 World Cup 2024 USA vs CAN Jeremy Gordon Most Expensive Over in T20 WC History Records Stats
आरोन जोंस - फोटो : ICC
गॉर्डन ने एक ओवर में लुटाए 33 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने अपने दो विकेट जल्द ही गंवा दिए थे, लेकिन आरोन और आंद्रिस ने शानदार साझेदारी कर टीम को ना सिर्फ संभाला बल्कि जीत भी दिलाई। मैच का 14वां ओवर डालने आए गॉर्डन पर आंद्रिस गउस और आरोन भारी पड़े। आंद्रिस ने गॉर्डन की पहली गेंद पर छक्का जड़ा और फिर चौका लगाया। गॉर्डन ने इसके बाद वाइड और लगातार दो गेंदें नोबॉल फेंक डाली जिस पर आंद्रिस ने सिंगल निकाला। तीसरी गेंद पर आरोन ने छक्के लगाया। गॉर्डन ने अगली गेंद फिर वाइड की, जबकि चौथी गेंद पर आरोन ने एक रन लिया। इसके बाद आंद्रिस ने पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा और छठी गेंद को चौके के लिए भेजा। इस तरह अमेरिका ने गॉर्डन के ओवर से 33 रन जुटाए। गॉर्डन का यह ओवर टी20 विश्व कप का दूसरा सबसे महंगा ओवर रहा। इस वैश्विक टूर्नामेंट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम है जिन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में 36 रन लुटाए थे। उस वक्त भारत के युवराज सिंह ने ब्रॉड की छह गेंदों पर लगातार छह छक्के जड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup 2024 USA vs CAN Jeremy Gordon Most Expensive Over in T20 WC History Records Stats
आरोन जोंस - फोटो : ICC
अमेरिका ने हासिल किया टी20 विश्व कप का तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य
कनाडा ने नवनीत धालीवाल और निकोलस किरटोन के अर्धशतकों से 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में अमेरिका ने 17.4 ओवर में ही तीन विकेट पर 197 रन बनाकर जीत दर्ज की। टी20 विश्व कप में यह तीसरा सबसे सफल रन चेज है। टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के नाम सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड है जिसने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 230 रन बनाए थे। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका ने 2007 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 206 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। 
विज्ञापन
T20 World Cup 2024 USA vs CAN Jeremy Gordon Most Expensive Over in T20 WC History Records Stats
आरोन जोंस - फोटो : अमर उजाला
टी20 के किसी मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बने आरोन
आरोन ने इस मैच में कुल 10 छक्के लगाए जो अमेरिका के लिए टी20 में अमेरिका के लिए किसी एक पारी में लगाए सर्वाधिक छक्के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड गजानंद सिंह के नाम था जिन्होंने एक पारी में पांच छक्के जड़े थे। टी20 मैच की किसी एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में आरोन दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। खेल के सबसे छोटे प्रारूप के किसी मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 11 छक्के लगाए थे। इसके अलावा गेल ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 छक्के जड़े थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed