सब्सक्राइब करें

Space News: अंतरिक्ष में जाने के लिए लिफ्ट बना रहा जापान, सिर्फ इतने दिन में मंगल ग्रह पर पहुंच जाएंगे इंसान

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 03:58 PM IST
सार

कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह साल 2025 में 100 बिलियन डॉलर की परियोजना पर निर्माण का काम शुरू करेगी। कंपनी बताया है कि साल 2050 तक लिफ्ट से अंतरिक्ष तक जाने का काम शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
Space News: Japanese Firm Plans Space Elevator That Could Get Us To Mars In Record Time
अंतरिक्ष में जाने के लिए लिफ्ट बना रहा जापान - फोटो : Istock

Space News: लोगों का अंतरिक्ष में जाने का सपना जल्द सच हो सकता है। दरअसल, जापान की कंपनी एक लिफ्ट (स्पेस एलिवेटर) का निर्माण कर रही है, जो अंतरिक्ष तक जाएगी। वर्तमान समय में विज्ञान और तकनीक इतना विकास कर लिया है कि अब कुछ असंभव नहीं है। स्पेस एलिवेटर बनाने वाली कंपनी का नाम ओबायशी है। कंपनी द्वारा बनाई जा रही लिफ्ट एक रिकॉर्ड समय में इंसान को मंगल ग्रह तक पहुंचा देगी। स्पेस एलिवेटर योजना पर काम कर रही है ओबायशी से जुड़े योजी इशिकावा ने बताया कि फिलहाल कंपनी शोध, रफ डिजाइन, पार्टनर्शिप बिल्डिंग और प्रमोशन काम कर रही है। 

उन्होंने बताया कि अभी मंगल ग्रह तक पहुंचने में छह से आठ महीने लगता है, लेकिन वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अंतरिक्ष एलिवेटर से इंसान तीन से चार महीने या यहां तक कि 40 दिनों में अंतरिक्ष में पहुंच सकता है। ओबायशी कॉर्पोरेशन की तरफ से साल 2012 में पहली बार अंतरिक्ष लिफ्ट के लिए अपनी योजना का एलान किया गया था। 
 
Trending Videos
Space News: Japanese Firm Plans Space Elevator That Could Get Us To Mars In Record Time
अंतरिक्ष में जाने के लिए लिफ्ट बना रहा जापान - फोटो : Istock

जानिए कंपनी क्या है तैयारी? 

कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह साल 2025 में 100 बिलियन डॉलर की परियोजना पर निर्माण का काम शुरू करेगी। कंपनी ने बताया है कि साल 2050 तक लिफ्ट से अंतरिक्ष तक जाने का काम शुरू हो सकता है। हालांकि, योजी इशिकावा मानते हैं कि निर्माण का कार्य अगले साल से शुरू नहीं होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Space News: Japanese Firm Plans Space Elevator That Could Get Us To Mars In Record Time
अंतरिक्ष में जाने के लिए लिफ्ट बना रहा जापान - फोटो : Istock

ओबायशी के मुताबिक, सीधा रेखा में चुंबकीय मोटर से चलने वाली रोबोटिक कारों को नवनिर्मित अंतरिक्ष स्टेशन तक लेकर जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लिफ्ट में इंसानों को सामान के साथ ले जाएगा। लेकिन कुछ विशेषज्ञों ने इस पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि क्या इस तरह की संरचनमा संभव भी है। 

Alien News: एलियंस की दुनिया खोजने के लिए नासा की बड़ा तैयारी, बना रहा खास तकनीक वाला अंतरिक्ष दूरबीन

Space News: Japanese Firm Plans Space Elevator That Could Get Us To Mars In Record Time
अंतरिक्ष में जाने के लिए लिफ्ट बना रहा जापान - फोटो : Istock

पीयर-रिव्यू जर्नल ऑफ साइंस पॉलिसी एंड गवर्नेंस में बीते साल अतंरिक्ष लिफ्ट को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। इस रिपोर्ट को वैज्ञानिक क्रिश्चियन जॉनसन ने प्रकाशित किया था। उनका कहना है कि यह एक अजीबोगरीब का विचार है। 

Mysterious Places: धरती की पांच रहस्यमयी जगहें, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य, जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

विज्ञापन
Space News: Japanese Firm Plans Space Elevator That Could Get Us To Mars In Record Time
अंतरिक्ष में जाने के लिए लिफ्ट बना रहा जापान - फोटो : Istock

क्या है फायदा?

अगर अंतरिक्ष लिफ्ट का कॉन्सेप्ट सफल हो जाता है, तो यह एक क्रांतिकारी कदम होगा। सबसे खास बात यह है कि इस लिफ्ट से आने-जाने में लगने वाली लागत अंतरिक्ष में पेलोड भेजने की कीमत से भी कम होगी। इसके साथ ही इससे पर्यावरण को भी ज्यादा नुकसान नहीं होगा। माना जा रहा है कि अंतरिक्ष लिफ्ट आने-जाने का सबसे ज्यादा टिकाऊ और किफायती विकल्प साबित हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed