Surya Grahan: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए सितंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि 2 अगस्त 2025 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जाता है। हालांकि, खगोल वैज्ञानिकों ने साफ कर दिया था इस तारीख को कोई ग्रहण नहीं लगेगा। दरअसल, 2 अगस्त 2027 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जो 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण की खबर सामने आने के बाद लोगों के बीच भ्रम पैदा हो गया। आज हम आपको अपनी खबर में साल 2025 में लगने वाले दूसरे सूर्य ग्रहण के बारे में बताते हैं। यह ग्रहण सितंबर में महीने में लगेगा।
Surya Grahan: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या है तारीख और समय? जानिए भारत में दिखेगा या नहीं
Surya Grahan 2025: साल 2025 में दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा, लेकिन यह पूर्ण नहीं, बल्कि आंशिक ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण उस खगोलीय घटना को कहा जाता है जब चंद्रमा अपने परिक्रमा पथ पर चलते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है।
कब लगेगा साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण?
साल 2025 में दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा, लेकिन यह पूर्ण नहीं, बल्कि आंशिक ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण उस खगोलीय घटना को कहा जाता है जब चंद्रमा अपने परिक्रमा पथ पर चलते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। यह अमावस्या के दिन होता है। सूर्य और पृथ्वी की सीध में स्थित होने के चलते चंद्रमा सूर्य के डिस्क को पूर्ण या आंशिक रूप से ढंक लेता है, जिससे इसकी छाया पृथ्वी पर पड़ती है। जब चंद्रमा सूर्य की डिस्क को आंशिक रूप में ढकता है तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
सूर्य ग्रहण का क्या है समय?
नासा के मुताबिक, 21 सितंबर 2025 को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण 4 घंटे 24 मिनट का होगा। यह भारतीय समयानुसार रात 10.59 मिनट पर शुरू होगा और 22 सितंबर को सुबह 1.11 बजे यह अपने चरम पर होगा और 3.23 बजे समाप्त होगा।
कहां-कहां दिखेगा?
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में के कुछ इलाकों में यह अच्छी तरह से दिखाई देगा। लेकिन ग्रहण के समय भारत में रात होगी, ऐसे में यहां रहने वालों को यह दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में ही दिखेगा
जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। इस दौरान जिस जगह पर परछाई पड़ रही होगी वहां आसमान में सूर्य आधा या पूरा ढका दिखेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है।