सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: इन शहरों में मरने पर है रोक, जानिए आखिर क्यों बनाया गया है अजीबोगरीब कानून

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Aug 2025 11:58 AM IST
सार

Zara Hatke: दुनिया में जन्म लेने वाले हर व्यक्ति को एक दिन मरना है।मृत्यु एक अटल सत्य है, जिसने टाला नहीं जा सकता है।किसी स्थान पर मौत को गैरकानूनी बना दिया जाए या फिर मरने पर रोक लगा दिया जाए, तो काफी अजीब होगा।

विज्ञापन
Wired Law Viral Spain Village Where it is Illegal to Die Overcrowded Cemetery Lanjaron News in Hindi
इन शहरों में मरने पर है रोक, जानिए आखिर क्यों बनाया गया है अजीबोगरीब कानून - फोटो : Adobe Stock

Zara Hatke: दुनिया में जन्म लेने वाले हर व्यक्ति को एक दिन मरना है। मृत्यु एक अटल सत्य है, जिसने टाला नहीं जा सकता है। किसी स्थान पर मौत को गैरकानूनी बना दिया जाए या फिर मरने पर रोक लगा दिया जाए, तो काफी अजीब होगा। लेकिन दुनिया के कुछ शहरों में सच में ऐसे अजीबोगरीब कानून लागू हैं। आइए यह शहर कहां पर हैं और यहां पर कौन से नियम लागू हैं। 

इत्सुकुशिमा, जापान

इत्सुकुशिमा जापान का एक द्वीप है, जो एक पवित्र स्थान माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सन 1868 तक यहां पर लोगों को मरने या जन्म देने की अनुमति नहीं थी। इससे भी ज्यादा अजीब बात ये है कि इस जगह पर आज भी कोई कब्रिस्तान या अस्पताल नहीं है।

Trending Videos
Wired Law Viral Spain Village Where it is Illegal to Die Overcrowded Cemetery Lanjaron News in Hindi
इन शहरों में मरने पर है रोक, जानिए आखिर क्यों बनाया गया है अजीबोगरीब कानून - फोटो : Adobe Stock

लैंजारोट, स्पेन 

स्पेन के लैंजारोट में स्थानीय कब्रिस्तान अक्सर भरे रहते हैं। इस परेशानी को देखते हुए साल 1999 में ग्रेनाडा प्रांत के गांव के मेयर ने लोगों की मौत पर ही प्रतिबंध लगा दिया था। यह कदम एक राजनीतिक कदम के रूप में लिया गया था, लेकिन यह बिलकुल सच था। इस प्रांत के 4000 की आबादी को तब तक जीने की सलाह दी गई थी, जब तक नगरपालिका को नया कब्रिस्तान नहीं मिल जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wired Law Viral Spain Village Where it is Illegal to Die Overcrowded Cemetery Lanjaron News in Hindi
इन शहरों में मरने पर है रोक, जानिए आखिर क्यों बनाया गया है अजीबोगरीब कानून - फोटो : Adobe Stock

कुग्नॉक्स, फ्रांस 

फ्रांस के कुग्नॉक्स का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जहां के मेयर को साल 2007 में नए कब्रिस्तान की अनुमति नहीं मिली थी। ऐसे में उसने लोगों की मृत्यु पर ही बैन लगा दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने लोकल कब्रिस्तान को चौड़ा कर दिया था, जिसके बाद इस बैन को हटा दिया गया।

Viral News: चुड़ैल में मांगी लिफ्ट, बेटे ने देखा चेहरा अगले ही पल तोड़ा दम, पिता ने सुनाई कब्रिस्तान की कहानी

Wired Law Viral Spain Village Where it is Illegal to Die Overcrowded Cemetery Lanjaron News in Hindi
इन शहरों में मरने पर है रोक, जानिए आखिर क्यों बनाया गया है अजीबोगरीब कानून - फोटो : Adobe Stock

लॉन्गइयरव्येन, नॉर्वे 

नॉर्वे का ये छोटा सा शहर लोंगइयरव्येन, कोयला खनन के लिए काफी मशहूर है। इस जगह भी लोगों का मरना या उन्हें दफनाना कानूनी अपराध माना जाता है। इसके पीछे ये वजह बताई जाती है कि, ये छोटा सा शहर आर्कटिक सर्कल के काफी नजदीक है। इसलिए यहां का मौसम आमतौर पर ठंडा ही रहता है, जिससे पर्माफ्रॉस्ट मृत शरीर को सड़ने से बचाता है। लेकिन इससे संक्रमित बीमारियों के पनपने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यदि लोंगइयरब्येन में कोई मरने की स्थिति में होता है तो उन्हें तुरंत नॉर्वे के दूसरे शहरों के लिए रवाना कर दिया जाता है।

Viral Video: फ्लाइट में पैसेंजर को आया पैनिक अटैक तो बगल वाले ने जड़ दिया थप्पड़, अब लोगों ने लताड़ा

विज्ञापन
Wired Law Viral Spain Village Where it is Illegal to Die Overcrowded Cemetery Lanjaron News in Hindi
इन शहरों में मरने पर है रोक, जानिए आखिर क्यों बनाया गया है अजीबोगरीब कानून - फोटो : Adobe Stock

ले लवंडौ, फ्रांस 

फ्रांस के ले लवंडो में भी मृत्यु पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, क्योंकि वहां मेयर को एक नया कब्रिस्तान बनवाने की अनुमति नहीं मिली थी। साल 2000 में इस कानून के पारित होने के बाद लोगों को शहर के भीतर मरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed