Solar Eclipse 2026 Date And Time in India: 17 फरवरी 2026 मंगलवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण ( Surya Grahan 2026) लगने जा रहा है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर (Ring Of fire Solar eclipse 2026) कहा जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में आग के छल्ले जैसा दिखेगा। इस ग्रहण को दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना और अंटार्कटिका के दूरदराज के हिस्सों में देखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं?
Surya Grahan 2026: कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर? जानिए समय
Solar Eclipse 2026 Date And Time in India: 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान आसमान में आग का छल्ला( रिंग ऑफ फायर) नजर आएगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें।
सूर्य ग्रहण क्या है?
सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं। चंद्रमा सूर्य की डिस्क को ढंक लेता है और सूर्य का पूरा का आंशिक हिस्सा नहीं दिखाई देता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा।
क्या है वलयाकार सूर्य ग्रहण?
वलयाकार सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूरज, चांद और पृथ्वी एक सीध में आते हैं जबकि चांद पृथ्वी से सबसे दूर होता है, जिसे एपोजी कहा जाता। चांद छोटा दिखता है, इसलिए यह सूरज को पूरी तरह से ढक नहीं पाता। इससे एक चमकदार बाहरी रिंग दिखता है, जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण से अलग है, जिसमें चांद सूरज की रोशनी को पूरी तरह से रोक लेता है।
Barack Obama Aliens: क्या है एरिया 51 का सीक्रेट और एलियन का रहस्य? बराक ओबामा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
किस समय पीक पर होगा सूर्य ग्रहण?
17 फरवरी को लगने वाले सूर्य ग्रहण की शाम 3 बजकर 26 मिनट पर शुरुआत होगी और शाम 5 बजकर 42 मिनट पर अपने पीक पर पहुंचेगा। शाम 7 बजकर 57 मिनट यह समाप्त होगा। यह लगभग पूरी तरह अंटार्कटिका के दूरदराज बर्फीले मैदानों के ऊपर से गुजरेगा। इसका मतलब है कि रिंग ऑफ फायर सिर्फ बर्फीले महाद्वीप से दिखाई देगा। हालांकि, दक्षिण अमेरिका और दक्षिणी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा।
Viral Video: शेरनी की दहाड़ से रौब जमा रहे शेर की हुई ऐसी हालत, सफारी का अद्भुत वीडियो हुआ वायरल
क्या भारत में आएगा नजर? (Surya Grahan 2026 In India)
सूर्य ग्रहण को अटार्कटिका, अर्जेंटीना, बोत्सवाना, ब्रिटिश इंडियन ओशन क्षेत्र, चिली, कोमोरोस, इस्वातिनी (स्वाजीलैंड), फ्रांसीसी दक्षिणी क्षेत्र, लेसोथो, मेडागास्कर, मलावी, मॉरीशस, मायोटे, मोजाम्बिक, नामीबिया, रियूनियन आईलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिणी जॉर्जिया/सैंडविच आईलैंड्स, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बॉब्वे में देखा जा सकता है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।