सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: इस देश का राजा हर साल करता है शादी, 16 बीवियां हैं और 30 बच्चे, पिता की थीं 125 पत्नियां

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 02:53 PM IST
सार

Ajab-Gajab:  इस्वातीनी (पूर्व में स्वाजीलैंड) के राजा हर साल शादी करते हैं। इनकी अभी तक 16 बीवियां और 30 से ज्यादा बच्चे हैं। आइए जानते हैं राजा के बारे में दिलचस्प बातें। 

विज्ञापन
swaziland king mswati iii marriage one girl per year and his father got married with 125 wives
इस देश का राजा हर साल करता है शादी, 16 बीवियां हैं और 30 बच्चे - फोटो : Adobe Stock

Ajab-Gajab: दुनिया के कई राजा अपनी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इनमें इस्वातीनी (पूर्व में स्वाजीलैंड) के राजा भी शामिल हैं। यहां के राजा और उनका परिवार हमेशा शादियों को लेकर चर्चा में रहता है। एस्वातीनी के राजा अभी तक 16 शादियां कर चुके हैं। इस्वातीनी के राजा का नाम मस्वाती तृतीय है। इस देश में अभी भी राजशाही चल रही है। 



राजशाही किसी राज्य का सर्वोच्च शासक राजा होता है। हालांकि, उसकी शक्तियां किसी संविधान या कानून द्वारा सीमित होती हैं। इसका मतलब यह है कि वह राजा होने के बाद भी उस देश के कानून को मानने के लिए बाध्य होता है और अपनी मनमानी नहीं चला सकता है। देश के राजा के ऊपर के कई जिम्मेदारियों होती हैं, जिसका वह पालन करता है।

कब बदला गया देश का नाम? 

आजादी के पचास साल पूरे होने पर यहां के राजा ने साल 2018 में देश का नाम बदलकर द किंगडम ऑफ इस्वातिनी कर दिया। यह देश अफ्रीका महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका से सटा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका और मोजैंबिक की सीमाओं से सटे इस देश की यहां के राजा की वजह से अक्सर चर्चा होती है।
 

Trending Videos
swaziland king mswati iii marriage one girl per year and his father got married with 125 wives
इस देश का राजा हर साल करता है शादी, 16 बीवियां हैं और 30 बच्चे - फोटो : Adobe Stock

देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में उम्हलांगा सेरेमनी का आयोजन होता है। इस फेस्टिवल में 10 हजार से ज्यादा कुंवारी लड़कियां और बच्चियां शामिल होती हैं। यहां के राजा के सामने कुंवारी लड़कियां डांस करती हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
swaziland king mswati iii marriage one girl per year and his father got married with 125 wives
इस देश का राजा हर साल करता है शादी, 16 बीवियां हैं और 30 बच्चे - फोटो : Adobe Stock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  फेस्टिवल में शामिल होने वाली लड़कियों में से राजा हर साल अपनी एक रानी चुनता है। सबसे हैरान वाली बात यह है कि ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और उसकी पूरी प्रजा के सामने नाचती हैं। इस परंपरा का देश की कई युवतियों ने विरोध किया था, तो वहीं कई लड़कियों ने इस परेड में शामिल होने से इंकार कर दिया था। जब राजा को इस बात का पता चला तो उन लड़कियों के परिवारों को भारी जुर्माना देना पड़ा।

Planetary Parade 2026: 28 फरवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, मुश्किल से दिखाई देती है ये दुर्लभ घटना

swaziland king mswati iii marriage one girl per year and his father got married with 125 wives
इस देश का राजा हर साल करता है शादी, 16 बीवियां हैं और 30 बच्चे - फोटो : Adobe Stock

द किंगडम ऑफ इस्वातिनी के राजा पर आरोप लगाए जाते रहे हैं कि वो खुद बेहद शानो-शौकत से रहते हैं, तो वहां की बड़ी आबादी बेहद गरीबी में जीवन यापन करती है। राजा मस्वाती तृतीय की 16 पत्नियां और 30 से ज्यादा बच्चे हैं। 

Viral Video: शख्स ने एक झटके में गर्दन पकड़ निकाला किंग कोबरा का जहर, वीडियो देख लोगों की अटकी सांसें

विज्ञापन
swaziland king mswati iii marriage one girl per year and his father got married with 125 wives
इस देश का राजा हर साल करता है शादी, 16 बीवियां हैं और 30 बच्चे - फोटो : Adobe Stock

कितनी है राजा की संपत्ति? 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने घर के लिए 61 मिलियन डॉलर अलाॅट किए थे। उनके पास 62 से ज्यादा लग्जरी गाड़िया हैं। उनकी कुल 200 मिलियन डॉलर संपत्ति है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इनके पिता की 125 पत्निया थीं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed