सब्सक्राइब करें

Planetary Parade 2026: 28 फरवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, मुश्किल से दिखाई देती है ये दुर्लभ घटना

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 01:31 PM IST
सार

Planetary Parade 2026: 28 फरवरी 2026 का दिन खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बेहद खास है। इस दुनिया में होने वाली घटना बेहद दुर्लभ है। आइए जानते हैं कि इस दिन क्या होने वाला है? 

विज्ञापन
Planetary Parade 2026 6 planets line up on february 28
28 फरवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा - फोटो : Adobe Stock

Planetary Parade 2026: अतंरिक्ष में कभी-कभी अद्भुत और दुर्लभ खगोलीय घटनाएं होती हैं। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 28 फरवरी का दिन बेहद खास है। शाम होने पर 28 फरवरी को आसमान में बेहद खूबसूरत और अद्भुत नजारा दिखाई देगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह एक लाइन में दिखेंगे। इस दौरान बुध, शुक्र, शनि, नेप्च्यून, यूरेनस और बृहस्पति आसमान में एक लाइन में नजर आएंगे। 



कब तक दिखेगा अद्भुत नजारा? 
 

  • नासा और खगोल विशेषज्ञों ने बताया है कि यह दुर्लभ प्लैनेटरी अलाइनमेंट फरवरी के अंत से मार्च की शुरुआत तक चलेगा। हालांकि, 28 फरवरी को यह सबसे अच्छा नजारा दिखेगा, जो बेहद खास और दुर्लभ है, क्योंकि इतने ग्रह एक साथ शाम को आसमान में कम ही नजर आते हैं।

 

आइए आपको दुर्लभ प्लैनेटरी अलाइनमेंट के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

Trending Videos
Planetary Parade 2026 6 planets line up on february 28
28 फरवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा - फोटो : Adobe Stock

ग्रहों की कैसे करें पहचान? 

सभी छह ग्रह सूर्य की परिक्रमा पथ (एक्लिप्टिक) के साथ एक लाइन में नजर आएंगे। सूर्यास्त के लगभग 30-45 मिनट बाद साफ मौसम में पश्चिमी क्षितिज की तरफ देखें। 

  • शुक्र (Venus) सबसे चमकदार, क्षितिज के बहुत करीब रहेगा। इसे शाम का तारा कहा जाता है। 

 

  • बुध (Mercury) शुक्र के पास, थोड़ा ऊपर दिखेगा। क्षितिज के करीब होने के कारण देखना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आसमान साफ होगा, तो दिखेगा। 

 

  • शनि (Saturn)- स्थिर चमकदार ग्रह शुक्र और बुध के ऊपर नजर आएगा। 

 

  • बृहस्पति (Jupiter) सबसे ऊंचा और चमकदार नजर आएगा। आसमान में ऊपर की तरफ दिखेगा। 

 

  • यूरेनस (Uranus) बृहस्पति के पास, लेकिन बहुत धुंधला। इस ग्रह को दूरबीन या छोटे टेलीस्कोप से देखा जा सकता है।  

 

  • नेप्च्यून (Neptune) क्षितिज के करीब और सबसे धुंधला। इसे अच्छे टेलीस्कोप से ही देखा जा सकता है। 


अगर अच्छा मौसम होता है, तो आप शुक्र, बृहस्पति, शनि और बुध को नंगी आंखों से आसानी से देख सकते हैं। लेकिन यूरेनस और नेप्च्यून के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Planetary Parade 2026 6 planets line up on february 28
28 फरवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा - फोटो : Adobe Stock

कहां और किस समय दिखेगा अच्छा नजारा?

  • 28 फरवरी 2026 को शाम में सभी ग्रह एक लाइन में सबसे अच्छा दिखेंगे। यह दुर्लभ घटना फरवरी के अंत से मार्च की शुरुआत तक चलेगी। सूर्यास्त के 30 मिनट बाद से करीब 1 घंटे तक पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम क्षितिज पर ग्रह दिखेंगे।

 

  • शहर की लाइट से दूरे(अंधेरे वाली जगह) और खुले स्थान से देखें। यह नजर पूर देश दिखेगा, लेकिन अगर कहीं मौसम साफ नहीं होगा, तो वहां नहीं नजर आएगा। 

Viral Video: चीन में इंसानों के साथ मार्शल आर्ट ट्रेनिंग लेते दिखे रोबोट, वीडियो देख हैरत में पड़े लोग

 

Planetary Parade 2026 6 planets line up on february 28
28 फरवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा - फोटो : Adobe Stock

क्या है प्लैनेटरी अलाइनमेंट? 

  • सवाल है कि क्या सच में ग्रह एक सीधी लाइन में होते हैं? दरअसल, यह एक ऑप्टिकल इल्यूजन है। ग्रह सूर्य के चारों तरफ अलग-अलग कक्षाओं में घूमते हैं, लेकिन पृथ्वी से देखने पर वे एक लाइन में लगते हैं। सच में वो एक सीधी लाइन में नहीं होते, बल्कि आसमान में फैले हुए दिखते हैं।

Viral Video: शख्स ने बिना डरे पहाड़ी से लगाई ऐसी छलांग, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed