सब्सक्राइब करें

El Nino: क्या दुनिया में पड़ेगी भयानक गर्मी? प्रशांत महासागर में हो रही ऐसी हलचल, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 04:01 PM IST
सार

El Nino: मौसम विज्ञान के विशेषज्ञों ने कहा है कि 2027 में वैश्विक तापमान को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सकता है। इसकी वजह उन्होंने प्रशांत महासागर में अल नीनो का बनना बताया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो साल 2027 में बीते तीन वर्षों के मुकाबले कहीं ज्यादा गर्म पड़ेगी। 

विज्ञापन
El Nino Forming In Pacific Ocean May Push Global Temperatures To Record Highs In Year 2027 Report
क्या दुनिया में पड़ेगी भयानक गर्मी? - फोटो : Adobe Stock

El Nino: दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की वजह से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। अब इस बीच कहा जा रहा है कि साल 2027 में लोगों को भयानक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह प्रशांत महासागर में अल नीनो का बनना होगा। मौसम विज्ञान के विशेषज्ञों ने कहा है कि प्रशांत महासागर में अल नीनो का बनना 2027 में वैश्विक तापमान को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो साल 2027 में बीते तीन वर्षों के मुकाबले कहीं ज्यादा गर्म रहेगी। चिंता करने की वजह यह है, क्योंकि बीते तीन वर्ष पहले ही सबसे गर्म साल रिकॉर्ड किए गए हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम एजेंसियों और क्लाइमेट वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि साल 2026 के आखिरी में प्रशांत महासागर में अल नीनो बन सकता है। इस घटना से 2027 में ग्लोबल तापमान अब तक के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा। दुनियाभर में इसका सीधा असर दिखेगा।
 
Trending Videos
El Nino Forming In Pacific Ocean May Push Global Temperatures To Record Highs In Year 2027 Report
क्या दुनिया में पड़ेगी भयानक गर्मी? - फोटो : Adobe Stock

कब बनेगा अल नीनो? 

विशेषज्ञों ने मीडिया से कहा कि अभी पक्के तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी और कोई दावा नहीं किया जा सकता। हालांकि, प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान के फैलाव में ऐसे संकेत मिले हैं, जिससे पता चलता है कि 2026 में अल नीनो बन सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
El Nino Forming In Pacific Ocean May Push Global Temperatures To Record Highs In Year 2027 Report
क्या दुनिया में पड़ेगी भयानक गर्मी? - फोटो : Adobe Stock

अमेरिकी सरकार के नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन और ऑस्ट्रेलिया के ब्यूरो ऑफ मेटियोरोलॉजी ने बताया कि क्लाइमेट मॉडल अल नीनो का अनुमान लगा रहे हैं। दोनों एजेंसियों ने इसकी चेतावनी दी है। हालांकि, दोनों के इस दावों में अनिश्चितताएं हैं।

Planetary Parade 2026: 28 फरवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, मुश्किल से दिखाई देती है ये दुर्लभ घटना

El Nino Forming In Pacific Ocean May Push Global Temperatures To Record Highs In Year 2027 Report
क्या दुनिया में पड़ेगी भयानक गर्मी? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनता है अल नीनो?

प्रशांत महासागर में समुद्र के तापमान के चक्र का दुनियाभर में मौसम की चरम घटनाओं से संबंध है। भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के पूर्व में औसत से अधिक गर्म पानी इकट्ठा होकर अमेरिकी महाद्वीप के तट तक फैल जाता है तो इसे अल नीनो कहा जाता है। इससे दुनिया में तापमान को बढ़ता है। 

Ajab-Gajab: इस देश का राजा हर साल करता है शादी, 16 बीवियां हैं और 30 बच्चे, पिता की थीं 125 पत्नियां

विज्ञापन
El Nino Forming In Pacific Ocean May Push Global Temperatures To Record Highs In Year 2027 Report
क्या दुनिया में पड़ेगी भयानक गर्मी? - फोटो : Adobe Stock

अल नीनो की संभावनाएं बढ़ीं

ऑस्ट्रेलिया के ब्यूरो ऑफ मेटियोरोलॉजी का कहना है कि कुछ मॉडल जून से अल नीनो के बनने की संभावना बता रहे हैं। अमेरिकी एजेंसी का कहना है कि अल नीनो की संभावनाएं बढ़ी हैं। क्लाइमेट साइंटिस्ट एंड्रयू वॉटकिंस ने बताया कि हमारे पास पश्चिमी ट्रॉपिकल प्रशांत महासागर में बहुत सारा गर्म पानी जमा है।

Viral Video: शख्स ने एक झटके में गर्दन पकड़ निकाला किंग कोबरा का जहर, वीडियो देख लोगों की अटकी सांसें

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed