Viral Video: पंजाबी गाना गाते अफ्रीकी युवक ने छू लिया लाखों भारतीयों का दिल, लोग बोले- संगीत की कोई सरहद नहीं
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। हाल ही में पंजाबी गाना गाते एक अफ्रीकी युवक का वीडियो तहलका मचा रहा है। जिसे सुनने के बाद लाखों भारतीय उनकी आवाज के दीवाने हो गए हैं।
विस्तार
African Man Singing Punjabi Song Viral Video: दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें अगर एक्स्ट्रा टैलेंटेड कहें तो गलत नहीं होगा। उनके पास ऐसा गजब का टैलेंट होता है, जिसे देखकर लोगों का दिल खुश हो जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर पंजाबी गाना गाते एक अफ्रीकी युवक का वीडियो तहलका मचा रहा है। जिसे सुनने के बाद लाखों भारतीय उनकी आवाज के दीवाने हो गए हैं। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी उस अफ्रीकी युवक (फजल) के जबरा फैन बन जाएंगे।
Viral Video: शख्स ने एक झटके में गर्दन पकड़ निकाला किंग कोबरा का जहर, वीडियो देख लोगों की अटकी सांसें
वायरल वीडियो में फजल नाम का अफ्रीकी युवक मशहूर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के लोकप्रिय गीत ‘उडाारियां’ को बेहद खूबसूरती से गाते नजर आ रहा है। फजल ने बिना किसी एडिटिंग या ऑटो-ट्यून फिल्टर के गाना गाते हुए अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘रॉ’ पोस्ट किया है।
पंजाबी भाषा और उसके लहजे को जिस तरह फजल ने पकड़ा है, उसने पंजाबियों सहित पूरे भारत को हैरान कर दिया है। गाना गाते हुए फजल की सादगी और सुरों पर पकड़ ने लाखों भारतीयों का दिल छू लिया है। गाने के बोल ‘पैर न जमीन उत्ते लगदे, लक्खां चश्मे मोहब्बतां दे वग्गदे’ को फजल ने इतनी शिद्दत से गाया है कि सुनने वाला मंत्रमुग्ध हो जाए।
पंजाबी गाना गाते इस वीडियो को खुद फजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @fa.zel_ पर शेयर किया है। फजल के इस वीडियो को अब तक 21 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और 3 लाख 43 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
Viral Video: चीन में इंसानों के साथ मार्शल आर्ट ट्रेनिंग लेते दिखे रोबोट, वीडियो देख हैरत में पड़े लोग
नेटिजन्स फजल पर खूब प्यार लूटा उन्हें 'इंडियन म्यूजिक अवॉर्ड' का हकदार बता रहे हैं। तो वहीं कमेंट सेक्शन में लोग फजल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- आपकी गायकी ने दिल छू लिया, संगीत की कोई सरहद नहीं होती। बता दें कि, इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर फजल के ऐसे कई वीडियोज और भी मौजूद हैं।