सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Pakistan Man Blows Fire From Mouth Fire Catches His Face While Performing Stunt In Viral Video

Viral: मुंह में पेट्रोल भरकर आग वाला स्टंट कर रहा था शख्स, बच्चे की गलती से लगी आग, पाकिस्तान का वीडियो वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral: पाकिस्तान का एक बेहद डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पर एक शख्स छत पर मुंह में पेट्रोल भरकर स्टंट कर रहा है। इस दौरान उसके मुंह में आग लग जाती है। 

विज्ञापन

विस्तार

Viral: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान का है। इसमें एक शख्स छत पर खड़ा होकर मुंह से फायर निकालने का खतरनाक स्टंट कर रहा है। इस दौरान अचानक उसके मुंह में आग पकड़ लेती है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे शख्स मुंह में फायर लिक्विड भरकर हवा में फूंकता है और उससे आग निकलती है और फिर तुरंत ही उसके मुंह में मौजूद लिक्विड के चलते उसके होंठो पर भी आग पकड़ लेती है।

Trending Videos


फिर आग उसके मुंह को पकड़ने लगती है, जिससे आसपास खड़े लोग भी डर जाते हैं और उनके पास जो होता है, वह उसी से आग बुझाने में लग जाते हैं। मुंह में आग लगने के बाद शख्स चिल्लाने लगता है। इस दौरान कोई बोतल से पानी फेंक रहा है, तो कोई पास मौजूद टंकी से पानी निकालने की कोशिश करने लगता है। आग बुझाने की कोशिश में लोग बगल की छत पर जलता कपड़ा फेंक देते हैं। अतं में काफी कोशिश के बाद आग बुझती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी शोएब विर्क ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। उसने लिखा है कि बसंत महोत्सव में गैर जिम्मेदार कारनामे- मुंह से पेट्रोल निकाल कर आग का खेल मुंह से पेट्रोल निकालकर आग उगलने का प्रदर्शन मंहगा पड़ गया। मुंह से पेट्रोल निकाल कर आग निकालना बेहद खतरनाक और जान लेवा हरकत है। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। 



Jeffrey Epstein Files: क्या है जेफरी एपस्टीन के रेड रूम का राज? महिलाएं करती थीं ऐसा डांस, जानकर हिल जाएंगे आप 

El Nino: क्या दुनिया में पड़ेगी भयानक गर्मी? प्रशांत महासागर में हो रही ऐसी हलचल, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता  

Planetary Parade 2026: 28 फरवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, मुश्किल से दिखाई देती है ये दुर्लभ घटना

इससे पहले एक घटना में एक समारोह में एक लड़का ने मुंह से पेट्रोल निकाल कर आग लगाने का प्रदर्शन किया। इससे वहां मौजूद लोगों में डर पैदा हो गया और दहशत फैल गई। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा केरोसिन (मिट्टी का तेल) मुंह में भरकर लाइटर की आग पर थूकता है, ताकि बड़ा फ्लेम बनाया जा सके। लेकिन वो जैसे ही तेल उगलता है, आग बेकाबू हो जाती है और सीधे उसके चेहरे को चपेट में ले लेती है। कुछ ही पल में उसका पूरा चेहरा आग से घिर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed